
इंदौर। इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक प्रॉपर्टी कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मामले की जांच कर रहै पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना से जुड़े सभी महत्वपूर्ण पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस ने अब उस महिला से भी पूछताछ शुरू कर दी है, जो घटना के समय मृतक के साथ मौजूद थी।
ओमप्रकाश एडिशनल डीसीपी के अनुसार, मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। घटनास्थल पर मौजूद सभी प्रत्यक्षदर्शियों और संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। अब घटना के समय मृतक के साथ मौजूद महिला सहिदा फरिया से विस्तृत पूछताछ कर घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस जल्द ही घटनास्थल का री-क्रिएशन भी करेगी, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि घटना किन परिस्थितियों में हुई। जांच के दौरान हर पहलू की बारीकी से पड़ताल की जा रही है।
प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि मृतक दीपक प्रॉपर्टी का काम करते थे और घटना से पहले महिला उनके साथ मौजूद थी। पुलिस दोनों के बीच संबंध, घटनास्थल की परिस्थितियां और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मौत के कारणों की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved