इंदौर न्यूज़ (Indore News) मध्‍यप्रदेश

INDORE : किशोर की मौत, मां और सौतेले पिता पर हत्या का आरोप

इंदौर। एक किशोर की संदिग्ध (Suspect) मौत (Death) के मामले में उसकी मां और सौतेले पिता पर हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। हालांकि पुलिस (Police) का कहना है कि किशोर की मां ने फांसी की सूचना दी थी। उसके अनुसार उसके बेटे ने फांसी लगाई है।


आजाद नगर पुलिस (Police)ने बताया कि 17 साल के क्रिश विश्नार की मौत के मामले में शव को पोस्टमार्टम (postmortem) के लिए एमवाय अस्पताल (MY hospital) पहुंचाया गया है। प्रारंभिक पड़़ताल में यह बात सामने आ रही है क्रिश के पिता की मौत के बाद मां ने दूसरी शादी कर ली थी। बड़ा भाई अनुराग मां और सौतेले पिता से अलग रहता है, जबकि क्रिश उनके साथ रहता था। कल क्रिश की मां ने पुलिस और बड़े बेटे अनुराग को क्रिश द्वारा आत्महत्या करने की सूचना दी थी। अनुराग का आरोप है कि छोटे भाई को मारकर फांसी पर लटकाया गया। उधर यह बात सामने आ रही है कि पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक क्रिश को फांसी के फंदे से उतार लिया गया था। इसके चलते संदेह जताया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्थिति साफ हो जाएगी, क्रिश केंद्रीय विद्यालय का छात्र था।

Share:

Next Post

40 महिला कमांडो का दस्ता इंदौर में हो रहा है तैयार

Sun Jul 25 , 2021
इंदौर पुलिस की अभिनव पहल… गरीब बस्तियों में रोकेगी महिला अपराध… मार्शल आट्र्स के साथ कानूनी प्रशिक्षण भी जारी इंदौर। इंदौर पुलिस ने जहां गुंडा तत्वों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की, वहीं महिला अपराधों की रोकथाम और उस पर नजर रखने के लिए 40 महिला कमांडो का दस्ता तैयार किया जा रहा है। इन महिला […]