img-fluid

इंदौर: खजराना चौराहा से रेलवे स्टेशन तक मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट के टेंडर जल्द होंगे जारी

June 23, 2026

कल समाप्त हो जाएगी मेट्रो सुरक्षा आयुक्त से मिली व्यावसायिक संचालन की अनुमति

इंदौर। पिछले दिनों कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) में इंदौर (Indore) मेट्रो (metro) की भी 5 हजार करोड़ रुपए से अधिक बढ़ गई लागत को मंजूरी दी गई और उसके साथ ही मुख्यमंत्री (CM) की घोषणा अनुरूप खजराना चौराहा (Khajrana Square) से रेलवे स्टेशन (railway station) तक के अंडरग्राउंड रुट (: Tenders for the  from  to the  will be issued soon.) का अब जल्द ऑनलाइन टेंडर भी बुलाया जाएगा। मेट्रो कॉर्पोरेशन ने सर्वे सहित अन्य प्रक्रियापूरी करते हुए टेंडर जारी करने की तैयारी कर ली है। पहले यह रुट एलिवेटेड किया गया था। बाद में अंडरग्राउंड परसहमति बनी।


  • दूसरी तरफ अभी 20 जून को गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक के साढ़े 17 किलोमीटर के एलिवेटेड कॉरिडोर पर मेट्रो के व्यवसायिक संचालन का लोकार्पण होना था, जो ऐन वक्त पर टल गया और अब प्रयास किए जा रहे हैं कि प्रधानमंत्री इसका लोकार्पण करें। इसके चलते कल 24 जून को मेट्रो सुरक्षा आयुक्त से व्यवसायिक संचालन की जो अनुमति मिली थी वह खत्म हो जाएगी और अब नए सिरे से कॉर्पोरेशन को यह अनुमति हासिल करना होगी। उसके बाद ही यात्री संचालन शुरू किया जा सकेगा। इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट लेट लतीफी का शिकार हुआ, जिसके कारण लागत भी अब 19 हजार करोड़ पार हो गई है। डेढ़ साल से अधिक की अवधि तो अंडरग्राउंड रुट को बदलने की प्रक्रियामें ही बीत गई, तो दूसरी तरफ एयरपोर्ट की ओर से जो काम शुरू हुआ तो उसमें भी रहवासियों-दुकानदारों के विरोध के साथ-साथ हाईकोर्ट में याचिका भी दायर कर रखी है, जिसमें हाईकोर्ट निर्देश पर पिछले दिनों कलेक्टर शिवम वर्मा ने आपत्तियों को सुनकर आदेश सुरक्षित रख लिया है। वहीं फिलहाल रोबोट चौराहा से खजराना के बीच एलिवेटेड कॉरिडोर विस्तार का काम चल रहा है, तो अब मेट्रो कॉर्पोरेशन का कहना है कि जल्द ही खजराना चौराहा से जो अंडरग्राउंड रुट प्रस्तावित किया गया है और मुख्यमंत्री ने पिछले साल दिसम्बर में इसकी मंजूरी दी थी और उसके बाद आवश्यक बजट भी कैबिनेट के जरिए मंजूर कर दिया है। लिहाजा इस अंडरग्राउंड हिस्से के लिए जल्द ही ऑनलाइन टेंडर जारी किए जा रहे हैं और इसके साथ ही आवश्यक पीटीआई संबंधित कार्य भी अंतिम चरण में है, जो शीघ्र पूर्ण हो जाएगा। यह भी उल्लेखनीय है कि फिलहाल गांधी नगर से सुपर कॉरिडोर के स्टेशन-3 तक मेट्रो का व्यवसायिक संचालन सालभर पहले शुरू किया था, जिस पर यात्रियों का टोटा है और अब उसे आगे बढ़ाते हुए रेडिसन चौराहा तक व्यवसायिक संचालन शुरू होना है। मगर मेट्रो सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से इसके लोकार्पण प्रयास किए जा रहे हैं।

    Share:

  • वेलकम टू द जंगल में सेंसर की बड़ी कार्रवाई, अक्षय कुमार की फिल्म में लगे 18 कट, बना अनोखा रिकॉर्ड

    Tue Jun 23 , 2026
    नई दिल्ली । बॉलीवुड अभिनेता (Bollywood actor)अक्षय कुमार (Akshay Kumar)की आगामी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ (Welcome to the Jungle) रिलीज से पहले ही चर्चा में आ गई है। इस फिल्म में सेंसर बोर्ड ने कुल 18 बदलाव किए हैं, जिसके बाद यह अक्षय कुमार के करियर की अब तक की सबसे ज्यादा सेंसर की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved