img-fluid

इन्दौर: सड़क जाम, वैकल्पिक मार्ग तैयार, लेकिन उद्घाटन के लिए नेताजी का इंतजार

August 18, 2026

पंढरीनाथ मंदिर के सामने गौतमपुरा की संकरी रोड पर दिनभर संघर्ष

इन्दौर। पंढरीनाथ चौराहे (Pandharinath Square) पर आए दिन जाम लगता है और सिटी बसों (City buses) से लेकर कई वाहन चालक जाम में फंसे रहते हैं। इसके कारण आसपास की कई अन्य सड़कों की स्थिति खराब है, लेकिन चंद्रभागा से हरसिद्धि झोन (Chandrabhaga to Harsiddhi Zone) तक बनाई गई नई सड़क शुरू नहीं की जा रही है। उद््घाटन के चक्कर में हर रोज सैकड़ों वाहन चालक परेशान हो रहे हैं। कुछ दिनों पहले सड़क वाहन चालकों ने खुद ही शुरू कर दी थी तो निगम ने वहां बड़े सीमेंट के पाइप रखकर दोनों ओर सड़क बंद कर दी। डिवाइडरों पर पौधारोपण का भी काम हो चुका है, लेकिन उसके बावजूद सडक शुरू नहीं की जा रही है।


  • पंढरीनाथ, गौतमपुरा, हरसिद्धि और मच्छी बाजार जाने वाले मार्ग पर यातायात का दबाव कम करने के लिए नगर निगम ने नई सड़क चंद्रभागा से हरसिद्धि झोन तक बनाई है। दो लेन की इस सड़क का सारा काम पूरा हो चुका है, लेकिन सिर्फ उद््घाटन और श्रेय लेने के चक्कर में मामला उलझन में पड़ा हुआ है। पंढरीनाथ से लेकर आड़ा बाजार रोड पर सड़कों की दोनों छोर पर फुटपाथों से लेकर कई कब्जे हैं और सड़क और फुटपाथ पर ही कई दुकानें लग रही हैं, जिसके कारण पूरे क्षेत्र में यातायात व्यवस्था का कबाड़ा हो रहा है। दिनभर में कई बार जाम की नौबत बन रही है। गौतमपुरा कंबल वाली गली, पंढरीनाथ, आड़ा बाजार, मंगल सदन, रेशम गली तक में हालात खराब रहते हैं। कई आसपास की तंग गलियों से वाहन चालक जैसे-तैसे गुजरते हैं और गलियों से वाहनों की आवाजाही के चलते लोग भी परेशान हंै। रोज जाम लग रहा है, वाहन चालक फंस रहे हैं, लेकिन सड़क शुरू नहीं हो रही है, क्योंकि लोकार्पण के लिए नेताजी का इंतजार है। पंढरीनाथ पर लगने वाले जाम का असर आसपास की कई सड़कों पर पड़ता है, जिसके कारण जवाहर मार्ग और आड़ा बाजार पर कई बार जाम लगता है। वहां न तो यातायात पुलिस के जवान तैनात रहते हैं और न ही जाम लगने पर पंढरीनाथ थाने से पुलिसकर्मी पहुंचते हैं। आसपास के दुकानदार और रहवासी भी जाम के दौरान यातायात व्यवस्था संभालते नजर आते हैं। कई बार शिकायतों के बावजूद वहां पुलिसकर्मियों की तैनाती नहीं हो रही है।

    Share:

  • इन्दौर: जांच करने पहुंची टीम को आधा घंटे बाहर खड़ा रखा, अंदर मिले एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थ और कीड़े

    Tue Aug 18 , 2026
    बायपास के चर्चित एडम्स एले रेस्टोरेंट पर कार्रवाई… पिस्ता, मिर्च पाउडर और सौंफ में मिले कीड़े इन्दौर। बायपास स्थित शहर के चर्चित और महंगे रेस्टोरेंट एडम्स एले (Restaurant Adams Alley) में कल जांच के लिए पहुंची खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) की टीम को संचालक (Director) ने जांच से रोका। संचालक ने यह कहते हुए […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved