उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर (Mahakaleshwar Temple) का पूरा परिसर आज भक्तों को अपनी ओर आकर्षित (Attract) कर रहा है, क्योंकि लगभग 40 क्विंटल फूलों (40 quintals of flowers) से पूरे मंदिर की आकर्षक सजावट की गई है। जिससे नंदी हॉल, गर्भगृह के साथ ही सभागृह और पूरा मंदिर परिसर एक अलग ही रूप में नजर आ रहा है। महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल (Assistant Administrator Moolchand Junwal) से जब इस आकर्षक सजावट की जानकारी ली गई तो उनका कहना था कि बालाजी सेवार्थ संस्था के विनोद अग्रवाल इंदौर द्वारा महाकाल मंदिर में आकर्षक पुष्प सज्जा करवाई गई है।
बताया जाता है कि आज सुबह से ही पूरे मंदिर परिसर को सजाने का यह कार्य शुरू हुआ था, जिसके दौरान लगभग 40 क्विंटल फूलों से बाबा महाकाल का यह दरबार सजाया गया है। वैसे तो बाबा महाकाल का दरबार यहां आने वाले श्रद्धालुओं को वैसे ही आत्म शांति प्रदान करता है, लेकिन आज यहां की आकर्षक साज सज्जा श्रद्धालुओं के विशेष आकर्षण का कारण रही।
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव (Madhya Pradesh Assembly Elections) से पहले नेताओं का एक पार्टी से दूसरी पार्टी में आने-जाने का सिलसिला जारी है। बुधवार को भाजपा को महाकौशल और मुख्यमंत्री शिवराज (Chief Minister Shivraj) के गढ़ में बढ़ा झटका लगा है। बुधनी (budhni) से भाजपा नेता राजेश पटेल (BJP leader Rajesh Patel) सैकड़ों कार्यकर्ताओं […]
पलंग के लिए गद्दे और बेडशीट भी चाहिए-आने वाले दिनों में आएँगे उज्जैन। जिला अस्पताल में ढेरों समस्याएं व्याप्त हैं और इनमें कुछ सुधार के लिए शासन ने गत दिनों 250 नये पलंग भिजवाए हैं जिन्हें अलग-अलग वार्डों में लगवा दिया गया है। इनके लिए अभी तक नये गद्दे नहीं मंगवाए गए हैं जो कि […]
भाजपा के प्रथम मंडल अध्यक्ष एवं वयोवृद्ध मंडल अध्यक्ष दंपत्ति का किया सम्मान उज्जैन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से मनाए जा रहे सेवा सप्ताह के अंतर्गत पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्षों द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम मंडल अध्यक्ष एवं वयोवृद्ध मंडल अध्यक्ष दंपत्ति का सम्मान […]
जल्द ही भारत होगा विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था – हरदीप सिंह पुरी इंदौर। भारतीय जनता पार्टी (BJP) इंदौर महानगर द्वारा बायपास रोड स्थित प्राईड होटल कन्वेंशन सेंटर (Pride Hotel Convention Center) में कल आज और कल हर दिन आगे बढ़ता मध्य प्रदेश विषय पर प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन किया गया कार्यक्रम का प्रारंभ सभी […]