img-fluid

छोटे-बड़े कारोबारियों को संगठन से जोडऩे की पहल

October 12, 2026

  • कैट की नरसिंहपुर बैठक में व्यापारियों की एकजुटता पर जोर

जबलपुर/नरसिंहपुर। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की नरसिंहपुर में आयोजित व्यापारिक बैठक में व्यापारियों की एकजुटता, संगठन की मजबूती और स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने के मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में विभिन्न व्यवसायों से जुड़े व्यापारियों ने सहभागिता करते हुए अपनी समस्याएं, चुनौतियां और व्यापार के विकास की संभावनाएं साझा कीं। इस दौरान छोटे दुकानदारों से लेकर बड़े व्यापारिक प्रतिष्ठानों तक सभी को एक मंच पर लाने का संकल्प लिया गया।



  • बैठक में कैट प्रदेश महामंत्री जितेंद्र पचौरी, संभागीय अध्यक्ष दीपक सेठी और जबलपुर कैट कोषाध्यक्ष एडवोकेट राजीव नेमा ने व्यापारियों के हितों की रक्षा, आपसी समन्वय और संगठनात्मक एकता के महत्व पर विचार रखे। कैट प्रदेश महामंत्री जितेंद्र पचौरी ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने और उनके हितों की रक्षा के लिए संगठनात्मक एकता जरूरी है। सभी व्यवसायों से जुड़े व्यापारियों को संगठन से जोड़कर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए साझा मंच उपलब्ध कराया जाना चाहिए। संभागीय अध्यक्ष दीपक सेठी ने कहा कि शहर और स्थानीय व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए सभी व्यापारियों को मिलकर प्रयास करने होंगे। व्यापार का आकार या क्षेत्र अलग-अलग हो सकता है, लेकिन स्थानीय अर्थव्यवस्था में प्रत्येक व्यापारी का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने ‘अपना शहर, अपना व्यापारÓ के संकल्प को स्थानीय बाजार की मजबूती और आर्थिक प्रगति से जोड़ते हुए व्यापारियों के बीच सहयोग एवं समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया। एडवोकेट राजीव नेमा ने व्यापारियों के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान और व्यापारिक गतिविधियों को बेहतर बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों को आवश्यक बताया। बैठक में एफएमसीजी, किराना, सराफा, सुपरमार्केट, शक्कर-तेल, मिष्ठान, गल्ला और उर्वरक व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों ने भाग लिया। इनमें अनिल राठी, सुधीर नेमा, अंकुर कोठारी, अखिलेश गुप्ता, कैलाश चावला, तिलक नेमा, अनुराग नेमा, जय वासवानी, बाबू चावला, अमित नामदेव, जितेंद्र वाधवानी, माधव दास वासवानी, शरद नेमा, अभिषेक नेमा और अभिनव शर्मा सहित अन्य व्यापारी शामिल रहे। बैठक में तय किया गया कि कैट नरसिंहपुर जिले के विभिन्न व्यापारिक वर्गों को साथ लेकर संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाएगा। संगठन का उद्देश्य व्यापारियों के बीच संवाद बढ़ाना, उनकी समस्याओं को साझा मंच पर उठाना, स्थानीय बाजार को प्रोत्साहित करना और व्यापार विकास की नई संभावनाएं तलाशना है। बैठक में इस बात पर सहमति व्यक्त की गई कि व्यापारियों की एकजुटता स्थानीय बाजार को मजबूत बनाने और शहर की आर्थिक उन्नति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

    Share:

  • मां ज्वालामुखी मंदिर के बजट से सुलगी सियासत, अपनों में ही बढ़ी बेचैनी

    Mon Oct 12 , 2026
    सिहोरा। कटनी जिले के एक विधायक ने सिहोरा के प्रसिद्ध मां ज्वालामुखी मंदिर में निर्माण कार्य के लिए क्या विकास राशि स्वीकृत की, सिहोरा से लेकर कटनी तक की राजनीति में मानो असली ज्वालामुखी ही फट पड़ा है। विधायक ने तो सोचा था कि माता रानी के दरबार में सरकारी खजाने का मुंह खोलकर सीधे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved