उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

विराम लाज की जगह तीन मंजिला काम्पलेक्स नगर निगम बना दें तो करोड़पति हो जाए

उज्जैन। देवास गेट बस स्टैंड के समीप नगर निगम के स्वामित्व की विराम लॉज पूरी तरह जर्जर हो चुकी है और इसे तोडऩे का प्रस्ताव पूर्व में ही पारित हुआ था लेकिन कार्यों के प्रति सुस्ती के चलते हैं यहाँ कोई नया निर्माण नहीं हो पा रहा रहा है। उल्लेखनीय है कि देवास गेट बस स्टेंड मुख्य जगह है और यहाँ पर नगर निगम की विराम लॉज है जो पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है एवं इसे तोड़कर तीन मंजिल व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स बनाया जा सकता है। यदि ऐसा होता है तो नीचे की दुकानें ही काफी महँगी बिकेंगी ओर निगम को अच्छी आय होगी। बजट को लेकर मीडिया की जो सुझाव बैठक आयोजित की गई थी। उसमें पत्रकारों ने सुझाव दिए की विराम लॉज की जगह व्यावसायिक काम्पलेक्स बनाया जाए।


उल्लेखनीय है कि इसकी हालत को देखते हुए नगर निगम पूर्व में ही इसे तोडऩे का प्रस्ताव पारित कर चुकी है। यहाँ यह उल्लेखनीय है कि वर्तमान में विराम लाज का कोई उपयोग नहीं हो रहा है तथा यहाँ नीचे बरसों पुरानी दुकानें हैं। यहाँ पर नया काम्पलेक्स बनाकर पुराने दुकानदारों केा प्राथमिकता दी जाए एवं पूरा व्यवसायिक काम्पलेक्स मूर्तरुप ले सकता है। नगर निगम में आर्थिक तंगी रहती है और वर्तमान में भी निगम आर्थिक तंगी से निगम जूझ रहा है। कई महत्वपूर्ण जगह पर नगर निगम के स्वामित्व के प्लाट हैं वहाँ पर काम्पलेक्स बनाना चाहिए। पूर्व में भी चौड़ीकरण के दौरान विराम लाज को तोड़कर नया बनाने की बात हुई थी लेकिन इस पर आगे की कार्रवाई नहीं हुई।

Share:

Next Post

शिवराज के जन्मदिन पर जंबूरी मैदान पर लॉच होगी लाडली बहना योजना

Sat Mar 4 , 2023
प्रदेश की लाख लाख महिलाएं बनेंगी साक्षी भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना गरीब बहनों के जीवन में सकरात्मक बदलाव लाएगी। यह अति महत्वपूर्ण योजना है। इसे जमीन पर क्रियान्वित करने के लिए सभी को जुटना है। यह योजना मुख्यमंत्री के जन्मदिन 5 मार्च को राजधानी के जंबूरी […]