बड़ी खबर

ISRO को मिली बड़ी सफलता: रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल RLV LEX का सफल परीक्षण, जानें खासियत

नई दिल्ली। डीआरडीओ और भारतीय वायु सेना के साथ इसरो ने आज कर्नाटक के चित्रदुर्ग स्थित एरोनॉटिकल टेस्ट रेंज (ATR) में पुन: प्रयोज्य प्रक्षेपण वाहन स्वायत्त लैंडिंग मिशन (RLV LEX) का सफलतापूर्वक संचालन किया। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने यह जानकारी दी।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने सूचित किया कि उसने कर्नाटक के चित्रदुर्ग में वैमानिकी परीक्षण रेंज में पुन: प्रयोज्य लॉन्च वाहन (RLV) के स्वायत्त परीक्षण लैंडिंग मिशन का सफलतापूर्वक संचालन किया।


इस रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल ऑटोनॉमस लैंडिग मिशन को आज सुबह कर्नाटक के चित्रदुर्ग के एटीआर से संचालित किया गया। सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर RLV ने उड़ान भरा और 7.40 बजे यह एटीआर एयर स्ट्रीप में लैंड किया।

RLV LEX को भारतीय वायुसेना के चिनुक हेलीकॉप्टर ले लाया गया। इसे 4.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर ले जाया गया और 4.6 किलोमीटर की रेंज पर छोड़ा गया। इसके छोड़ने के बाद रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल धीमी गति से उड़ान भरा। इसके कुछ देर बाद वह लैंडिंग गियर के साथ खुद ही एटीआर में लैंड किया। बता दें कि रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल के सहारे हम रॉकेट को दोबारा लॉन्च कर सकते हैं।

Share:

Next Post

इंदौर-अजमेर-जयपुर ट्रेन चलाना भूल गया रेलवे

Sun Apr 2 , 2023
रेलवे बोर्ड की टाइम टेबल कमेटी से मंजूर ट्रेन भी नहीं मिल रही इंदौर को इंदौर (Indore)। रेल मंत्रालय (ministry of railways) सांसद की मांग को तो ज्यादा तवज्जो देता नहीं है, लेकिन जो ट्रेनें रेलवे बोर्ड की उच्चस्तरीय टाइम टेबल कमेटी (high level time table committee) से मंजूर हो चुकी हैं, उन्हें भी चलाने […]