आचंलिक

नागदा में हुई बारिश, उमस ने किया लोगों को परेशान

नागदा। भीषण गर्मी के बीच मौसम का मिजाज बदल गया। रविवार शाम तेज आंधी के साथ बारिश हुई। लगभग पौन घंटा रुक-रुककर पानी गिरा जिससे वातावरण में ठंडक घुल गई, लेकिन घर के अंदर उमस से लोग परेशान हो गए।



पानी गिरने से पहले और बाद में तापमान में लगभग 8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बदलते मौसम के बीच प्रकृति का सुंदर नजारा यह दिखाई दिया कि पानी गिरने के दौरान धूप भी खिली नजर आई। बारिश होने से पहले तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया। इसके बाद पानी गिरते ही तापमान 31 डिग्री तक पहुँच गया। रात का तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया। नगर में बारिश के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में ओले गिरने की खबर है। नायन में करीब 10 मिनट तक अंटी के आकार के ओले गिरे। इससे पहले शनिवार शाम रुपेटा में तेज आंधी चली। जिससे कुछ मकानों के चद्दर उड़ गए तो पेड़ भी धराशायी हो गए। कुछ बिजली पोल भी गिरने की खबर है।

Share:

Next Post

ड्राइवर ने रची ट्रैक्टर ट्राली चोरी की साजिश, तीनों पकड़े

Mon May 22 , 2023
म्याना थाने के उमरी चौकी का मामला गुना। पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सगर द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार 17 मई 2023 को फरियादी भैयालाल पुत्र रतन सिंह प्रजापति उम्र 36 साल निवासी ऊमरी द्वारा म्याना थाने की चौकी ऊमरी पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। कि उसने सोनू सिसौदिया निवासी ऊमरी के स्वराज […]