उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

उज्जैन में आज सुबह भी हुई बारिश और एक इंच के करीब वर्षा हुई

उज्जैन। शहर में दो दिन से मौसम मेहरबार है और आज सुबह भी रिमझिम बारिश हुई। पिछले 24 घंटे में शहरी क्षेत्र में सवा इंच पानी बरस चुका है। बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। मौसम विभाग ने शहर में आज तेज बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक शहर में बीती रात से रुक-रुक कर बारिश चल रही है। आज सुबह 8.30 बजे तक में कुल सवा इंच बारिश रिकार्ड की जा चुकी है। इसके साथ ही क्षेत्र में बारिश का कुल आंकड़ा 15 इंच के करीब पहुंच गया है। विशेषज्ञों ने मुताबिक बंगाल की खाड़ी में कल बने सिस्टम के प्रभाव से आज सुबह से बारिश हो रही है। आज मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। कल दिन का अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री रहा, वहीं देर रात से ही मौसम बनने के कारण रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई और तापमान 22.5 डिग्री रहा, जो परसों रात से 1 डिग्री कम था।


Share:

Next Post

महापौर चुनाव में 2255 वोटरों ने नोटा दबाया

Tue Jul 19 , 2022
महापौर उम्मीदवारों के बीच जीत हार के अंतर से ज्यादा वोट मिले नोटा को उज्जैन। नगर निगम चुनाव में इस बार भाजपा कांगे्रस सहित 5 उम्मीदवार महापौर का चुनाव लड़ रहे थे। लेकिन मतदान वाले दिन 2255 मतदाताओं ने इनमें से कोई नहीं अर्थात नोटा का बटन दबाया। हैरत की बात यह रही कि उम्मीदवारों […]