टेक्‍नोलॉजी

Jaguar कंपनी ने प्लग-इन-हाइब्रिड नई डिफेंडर कार की बुकिंग शुरू

लग्जरी वाहन निर्माता कंपनी जगुआर लैंड रोवर इंडिया ने आज देश में अपनी पहली प्लग-इन-हाइब्रिड नई डिफेंडर के लिए बुकिंग की घोषणा कर दी है। यानी आप इस कार को आज से कंपनी की वेबसाइट या अधिकारिक डिलरशिप से बुक कर सकते हैं। बताते चलें कि लैंड रोवर डिफेंडर प्लग-इन-हाइब्रिड की डिलीवरी भारत में 2021-22 की पहली तिमाही से शुरू होने की उम्मीद है।

महज 5.6 सेकेंड में पकड़ेगी 100kmph की स्पीड: नई लैंड रोवर डिफेंडर P400e में एक 2.0 लीटर चार-सिलेंडर युक्त पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। जो 105kw की इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आएगा। इस मोटर की मदद से कार को 0 से 100kmph की स्पीड पकड़ने में महज 5.6 सेकेंड का समय लगेगा। वहीं इसकी टाॅप स्पीड 209kmph की होगी।

कंपनी की प्रतिक्रिया: बुकिंग पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए जैगुआर लैंड रोवर इंडिया के प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर रोहित सूरी ने कहा कि “लैंड रोवर की शानदार ऑफ-रोड क्षमता को बरकरार रखते हुए अपनी पहली प्लग-इन हाइब्रिड न्यू डिफेंडर को पेश करते हुए हुए हमें बेहद गर्व है।” उन्होंने कहा कि जैगुआर लैंड रोवर पोर्टफोलियो वाहनों को इलेक्ट्रिफाई करने के लिए कंपनी की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि बीते महीने कंपनी ने Jaquar I-Space के लिए भी बुकिंग शुरू की थी।

घर पर भी होगी चार्ज: नई डिफेंडर P400e की बात करें तो इसे चार वेरिएंट SE, HSE, X-Dynamic & X में पेश किया जाएगा। जिसमें 19.2kwh की बैटरी का इस्तेमाल होगा। इस बैटरी को घर या ऑफिस में 15A सॉकेट या 7.4Kw AC वॉल बॉक्स चार्जर का उपयोग करके चार्ज किया जा सकता है।

जैगुआर लैंड रोवर इंडिया ने अक्टूबर 2020 में लैंड रोवर डिफेंडर को लॉन्च किया था। Defender 90 तीन-डोर और पांच-डोर बॉडी स्टाइल में उपलब्ध हैं। कीमत की बात करें तो डिफेंडर 90 की कीमत 73.98 लाख रुपये एक्स-शोरूम भारत से शुरू होती हैं। और डिफेंडर 110 के लिए कीमत 79.94 लाख रुपये एक्स-शोरूम तय की गई है।

Share:

Next Post

MG Hector का नया फेसलिफ्ट वर्जन इन खासियत के साथ जल्‍द हो सकता है लांच

Wed Dec 16 , 2020
MG ने अपनी एसयूवी MG Hector के साथ भारतीय बाजार में एंट्री की थी। कंपनी इस पॉप्युलर कार को अपडेट करेगी। इस अपडेट के जरिए इस एसयूवी में कुछ नए फीचर्स देखने को मिलेंगे। भारत में यह कार साल 2019 में लॉन्च की गई थी। इस कार को भारत में काफी पसंद किया गया है। […]