उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

हत्या का मुख्य आरोपी जीतू गुर्जर पुलिस को देखकर विक्रम नगर ब्रिज से कूदा..फिर पकड़ाया..20 हजार का ईनाम था उस पर, दो पूर्व में पकड़ा चुके

  • फ्रीगंज में हुई राजू द्रोणावत की हत्या के तीनों आरोपी गिरफ्तार-आज सुबह पुलिस घायल अवस्था में लाई

उज्जैन। आज सुबह फ्रीगंज में हुई हत्या का तीसरा आरोपी जीतू गुर्जर पुलिस के हत्थे चढ़ गया था और वह भागने लगा एवं पीछा कर रही पुलिस से बचने के लिए विक्रम नगर ब्रिज से नीचे कूद गया और घायल हो गया। सुबह 10:30 बजे के करीब पुलिस टीम घायल जीतू गुर्जर को लेकर अस्पताल पहुँची। तीन थाने की पुलिस अस्पताल में मौजूद थी और संयुक्त टीम ने आरोपी को पकड़ा। अस्पताल में उसका आपरेशन किया जा रहा है तथा पुलिस बल मौजूद था। कुछ दिन पूर्व फ्रीगंज में राजू द्रोणावत को सीने में दो गोली मारी थी तथा यह मुख्य आरोपी बताया जा रहा है एवं फरार था..जबकि दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है और दोनों को पैरों में गोली मारी थी। पूर्व विवाद में यह जघन्य हत्या हुई थी। अभी भी एक आरोपी फरार बताया जा रहा है।


राजू द्रोणावत हत्या कांड में पिछले कई दिनों से फरार चल रहा मुख्य सरगना जीतू गुर्जर आज सुबह विक्रम नगर ब्रिज से कूद गया जिससे उसके दोनों पैर टूट गए। घायल अवस्था में उसे अस्पताल लाया गया। हत्याकांड में फरार जीतू गुर्जर के आज सुबह विक्रम नगर स्टेशन आने की सूचना माधव नगर पुलिस को मिली थी। इस पर चिंतामण, महाकाल और माधव नगर का पुलिस बल पहुंचा और जैसे ही जीतू गुर्जर आया तीनों थानों की पुलिस ने उसे घेरने की कोशिश की तो वह ब्रिज की तरफ भागा तो पुलिस भी उसके पीछे लग गई। पुलिस को देखकर वह विक्रम नगर ब्रिज से कूद गया। कूदने से उसके दोनों पैर जख्मी हो गए और उसी हालत में उसे पुलिस ने हिरासत में लिया और अस्पताल ईलाज के लिए लाई। समाचार लिखे जाने तक घायल जीतू गुर्जर का जिला अस्पताल में ऑपरेशन चल रहा था। यहाँ यह उल्लेखनीय है कि होस्टल में बंधक बनाए जाने को लेकर पूर्व में विवाद चल रहा था। इसी को लेकर हत्या की गई थी। आज सुबह बताया जा रहा है कि पुलिस ने पीछा किया और इसके बाद वह ब्रिज से कूद गया। आज सुबह 10 बजे करीब पुलिस को सूचना थी कि आरोपी जीतू गुर्जर विक्रमनगर क्षेत्र में है। इसके बाद चिंतामण, माधवनगर, जीवाजीगंज और महाकाल थाने की पुलिस रवाना की गई। समाचार लिखे जाने तक अस्पताल में भीड़ थी।

Share:

Next Post

महिला स्वास्थ्य कर्मी अब आर पार के मूड में.. कई दिनों से चल रहा है माँगों को लेकर आंदोलन

Fri May 12 , 2023
उज्जैन। स्वास्थ्य कर्मचारी अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर सावन भादवा माता मंदिर पर अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे हैं। कल पीली साड़ी पहनकर महिलाओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान राज्य कर्मचारियों ने भी हड़ताल को समर्थन दिया है। धरना प्रदर्शन कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों के बीच गुरुवार को मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मनोहरलाल […]