इंदौर न्यूज़ (Indore News)

कांतिलाल भूरिया से उपचुनाव हारे भानू को झाबुआ की जवाबदारी

भाजपा के संगठन में बदलाव शुरू, 4 शहरों के अध्यक्ष बदल डाले

इन्दौर। विधानसभा चुनाव के पहले संगठन में कसावट लाने के लिए भाजपा के प्रदेश नेतृत्व ने जिलाध्यक्षों में बदलाव शुरू कर दिया है। कल चार शहरों के अध्यक्षों को बदल दिया गया। उपचुनाव में कांतिलाल भूरिया से हारे भानू भूरिया को भी झाबुआ का अध्यक्ष बनाया गया है।


प्रदेश नेतृत्व ने बदलाव की शुरुआत इंदौर, उज्जैन और जबलपुर संभाग से की है। झाबुआ में हुए विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने भानू भूरिया जैसे युवा को मौका दिया था और उनके सामने कांग्रेस से कांतिलाल भूरिया जैसे कद्दावर नेता थे। चुनाव में भानू की हार हुई और कांतिलाल भूरिया चुनाव जीत गए थे।  इसके बाद अब प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भानू भूरिया को जिले का अध्यक्ष बनाया है। इसी के साथ ही आलीराजपुर जिले के अध्यक्ष को भी बदलकर उनके स्थान पर संतोष परवाल की नियुक्ति की गई है। दोनों ही नियुक्ति आदिवासी बहुल इलाकों में की गई है, जहां से भाजपा नुकसान में रहती है। यूं भी अभी भाजपा का फोकस आदिवासी सीटों पर है। इसी के साथ ही सिंगरौली के जिलाध्यक्ष को भी बदलकर उनके स्थान पर रामसुमिरन गुप्ता को अध्यक्ष बनाया गया है। सिंगरौली में भी निगम चुनाव में आप का महापौर चुना गया, तब से ही पार्टी यहां संगठन के नेतृत्व परिवर्तन को लेकर विचार कर रही थी। इस जिले में तीन विधानसभा सीटें आती हैं, जहां अब संगठन को मजबूत किए जाने की कवायद की जाएगी। शाजापुर में भी अशोक नायक को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। कुछ और जिलों के अध्यक्ष भी बदले जाना है। इसके साथ ही प्रदेश नेतृत्व ने झाबुआ के लक्ष्मण नायक, अलीराजपुर के वकीलसिंह, सिंगरौली के वीरेन्द्र कुमार गोयल तथा शाजापुर के अंबाराम कराड़ा को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया है।

Share:

Next Post

आशा भोसले ने बांधे भारती सिंह की तारीफों के पुल, खुद को बताया कॉमेडियन की फैन

Sat Nov 19 , 2022
मुंबईः दिग्गज गायिका आशा भोसले (Asha Bhosle) ने खुद को ‘कॉमेडी क्वीन’ भारती सिंह (Bharti Singh) की बहुत बड़ी प्रशंसक बताया और उन्होंने एक गायन रियलिटी शो के मंच पर उनकी प्रतिभा और काम की सराहना भी की है. आशा, जिन्होंने 1968 की फिल्म ‘शिकार’ की ‘परदे में रहने दो’, 1972 की फिल्म ‘हरे रामा […]