बड़ी खबर राजनीति

जेपी नड्डा का कार्यकाल एक साल बढ़ा, BJP राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हुआ फैसला

नई दिल्ली। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर जेपी नड्डा का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया गया। मंगलवार को यह फैसला भाजपा कार्यकारिणी बैठक के दौरान लिया गया। भाजपा नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में जेपी नड्डा का कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ाया गया है।


जेपी नड्‌डा को जून 2019 में कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। इसके बाद 20 जनवरी 2020 को उन्हें पूर्णकालिक अध्यक्ष बनाया गया। नड्‌डा का कार्यकाल 20 जनवरी को खत्म हो रहा है। दिल्ली में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आज आखिरी दिन है। मंगलवार शाम 4 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमाम पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी की स्पीच को मार्गदर्शन वक्तव्य कहा गया है। इसके बाद दो दिन की यह मीटिंग खत्म हो जाएगी।

Share:

Next Post

बॉक्स ऑफिस पर वेड तो ओटीटी पर छाई मिस्टर मम्मी, रितेश देखमुख ने इन फिल्मों को चटाई धूल

Tue Jan 17 , 2023
मुंबई। रितेश देशमुख की गिनती बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर्स में होती है। उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में काम किए 10 साल से भी ज्यादा समय बीत गया। इतने वर्षों में उन्होंने ऑडियंस को कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। हालांकि, साल 2022 में कई ऐसी फिल्में रिलीज हुईं, जो बड़े पर्दे पर सफल नहीं हो पाईं। लेकिन […]