जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

गुरु-शनि मिलकर चमकाएंगे भाग्य, 3 राशियां पाएंगी लाभ ही लाभ

नई दिल्‍ली (New Dehli) । 2024 में कई ग्रहों की चाल बदलने वाली है, जिस कारण आने वाले नए साल को काफी खास माना जा रहा है। इस साल के अंत में यानी 31 दिसंबर 2023 के दिन गुरु अपनी चाल में परिवर्तन करेंगे वहीं, शनि देव अपनी ही राशि कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे। मई 2024 तक गुरु मेष में ही विराजमान रहने वाले हैं। दोनों ही ग्रहों की स्थिति जब शुभ होती है तो व्यक्ति का जीवन आनंदमय हो जाता है। इसलिए आइए जानते हैं 2024 में शनि और गुरु की स्थिति किन राशि के जातकों के लिए लाभदायक साबित हो सकती है-


मेष राशि
गुरु मेष राशि में विराजमान रहकर भाग्य भाव पर दृष्टि डालेंगे। गुरु की शुभ स्थिति के चलते आपको हर काम में सफलता मिलेगी। किसी भी नए कार्य की शुरुआत करना शुभ रहेगा। शनि आपकी 11वें भाव पर दृष्टि डालेंगे और अपनी कृपा दृष्टि बरसाएंगे। ऐसे में आप हष्ट-पुष्ट रहेंगे और तनाव के कम ही शिकार होंगे।

मिथुन राशि
शनि और गुरु की स्थिति मिथुन राशि की जातकों के लिए शुभ रहने वाली है। बिजनेस कर रहे लोगों को प्रॉफिट होगा। इस दौरान सेहत भी अच्छी रहेगी। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। साथ ही घर-परिवार के सदस्यों का भरपूर साथ मिलेगा।

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए शनि और गुरु की चाल शुभ साबित हो सकती है। इस दौरान आप कॉन्फिडेंस से भरपूर रहेंगे। यात्रा पर जाने की भी संभावना नजर आ रही है। हर काम को पूरी मेहनत के साथ पूरा करेंगे। करियर लाइफ में थोड़ी बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, जो ज्यादा दिन तक नहीं रहेंगी। आर्थिक स्थिति स्ट्रांग और स्टेबल बनी रहेगी।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Share:

Next Post

Narottam Mishra: 'हार-जीत से नहीं पड़ता फर्क,' नरोत्‍तम मिश्रा के इस बयान पर कांग्रेस बोली- अभी बाकी है अहंकार

Sun Dec 10 , 2023
नई दिल्‍ली (New Dehli) । मध्य प्रदेश सरकार(Madhya Pradesh Government) के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा(Minister Narottam Mishra) ने दतिया में देव दर्शन करने के बाद भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party)(बीजेपी) कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं (workers)से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने कहा कि हार और जीत से कोई फर्क नहीं पड़ता. उन्होंने यह भी कहा […]