मध्‍यप्रदेश राजनीति

कमलनाथ ने कांग्रेस के ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान का शुभारंभ किया

भोपाल। गणतंत्र दिवस (Republic day) पर गुरुवार को मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) ने मुगालिया छाप गांव में भगवान हनुमान की पूजा कर कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान (join hands campaign) का शुभारंभ किया। कमलनाथ ने दावा किया कि विधानसभा चुनाव (assembly elections) जीत कर कांग्रेस अगले गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराएगी।

उन्होंने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री आपके बीच आएंगे। मुख्यमंत्री अच्छी कलाकारी करते हैं। मैं चाहता हूं कि वह मुंबई जाकर प्रदेश का नाम रोशन करें। कमलनाथ ने कहा कि आज हमारी संस्कृति खतरे हैं। भारत एक झंडे के नीचे खड़ा है। बाबा साहब अंबेडकर ने हमें संविधान दिया है। संविधान गलत हाथों में चला जाए तो क्या होगा। कमलनाथ ने कहा हमें तय करना है कि हम कैसा देश और प्रदेश आने वाली पीढ़ी को देना चाहते हैं। हमने 12 महीने में अपनी सरकार में अच्छी शुरुआत की थी। आज हमारे प्रदेश के नव जवान का भविष्य अंधकार में हैं।


नाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री अपनी सरकार के 18 साल का हिसाब नहीं दे रहे हैं और विकास यात्रा निकाल रहे हैं। नाथ ने कहा कि यह विकास नहीं विनाश यात्रा हैं। शिवराज जी मेरे से हिसाब मांगते हैं। मैं तो उनसे कहता हूं आ जाए अपने 18 साल का हिसाब दें और मैं भी 15 महीने का हिसाब दूंगा। पीसीस चीफ ने जनता से अपील करते हुए कहा कि आप कांग्रेस का साथ मत दो। सच्चाई का साथ दो।

अभियान के तहत विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस जनता से सीधा संवाद करेंगी और उन्हें भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्य बताएंगे। इसमें महंगाई, बेरोजगारी, किसान को फसल का उचित दाम नहीं मिलने, महिला सुरक्षा को लेकर सरकार के खिलाफ माहौल बनाया जाएगा। अभियान की शुरुआत कर पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अगले 7 महीने जनता से जनसंपर्क करने को कहा।

Share:

Next Post

इस गांव में आजादी के 75 साल बाद पहली बार हुआ ध्वजारोहण

Thu Jan 26 , 2023
नारायणपुर: आज हम अपना 74वां गणतंत्र दिवस (74th Republic Day) मना रहे हैं. पूरे देश में हर्षोल्लास से पर्व मनाया जा रहा है. हर स्थान में ध्वजारोहण (flag hoisting) कर लोग देश की आजादी के नायकों और अपने इन 73 साल के सफर को याद कर रहे हैं. लेकिन, क्या आपको पता है छत्तीसगढ़ के […]