इंदौर न्यूज़ (Indore News)

इंदौर पहुंचे कमलनाथ

यह प्रदेश के भविष्य का चुनाव है किसी दल का नहीं : कमलनाथ

इंदौर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ (Kamalnath) ने आज एयरपोर्ट (Airport) पर कहा कि ये चुनाव प्रदेश के भविष्य का है, न कि किसी राजनीतिक दल का। उन्होंने कहा कि मेरी तबीयत खराब है, फिर भी मैं आया हंू। उन्होंने भाजपा के वल्लभ भवन को दलाली का अड्डा बनाने के आरोप के जवाब में कहा कि भाजपा बौखला गई है, वे इसका एक प्रमाण तो बताएं। बिना किसी प्रमाण के इस तरह के आरोप लगाकर भाजपा अपनी खीझ उतार रही है। कांग्रेस की पहली सूची कब जारी होगी, इसके जवाब में उन्होंने कुछ नहीं कहा।


एयरपोर्ट पर लगे जय-जय कमलनाथ के नारे…धक्का-मुक्की भरा स्वागत

शहर आए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को लेने एयरपोर्ट पहुंचे कार्यकर्ताओं ने जय-जय कमलनाथ के नारे लगाए। इस दौरान कांग्रेस के कई दावेदार भी नजर आए। धक्का-मुक्की भरे स्वागत के बीच कमलनाथ गांधी हॉल में आयोजित कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए।

कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची घोषित होने के पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ का यह आखिरी दौरा है। हालांकि कांग्रेस में टिकट सर्वे के आधार पर देने की तैयारी की जा रही है, लेकिन दिल्ली में जाकर सूची अटक गई है। प्रदेश और दिल्ली के कई बड़े नेताओं ने अपने समर्थकों के नाम सूची में जुड़वाकर पैनलें बनवा दी हैं, इस कारण भी सूची जारी होने में देरी हो रही है। कांग्रेस के इंदौर और आसपास के जिलों के दावेदार भी आज कमलनाथ का स्वागत करने इंदौर एयरपोर्ट पर पहुंचे। कमलनाथ छिंदवाड़ा से ठीक साढ़े 10 बजे एयरपोर्ट पहुंंचे। वे जैसे ही बाहर आए जय-जय कमलनाथ के नारों से कांग्रेसियों ने उनकी अगवानी की। संगठन प्रभारी महेन्द्र जोशी, विधायक संजय शुक्ला, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीतसिंह चड्ढा, कार्यकारी अध्यक्ष गोलू अग्रिहोत्री, विनय बाकलीवाल, स्वप्निल कोठारी, शेख अलीम, जिलाध्यक्ष सदाशिव यादव, सोहराब पटेल, देवेन्द्रसिंह यादव, धर्मेन्द्र गेंदर, अर्चना जायसवाल ने उनका स्वागत किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अमन बजाज के स्वागत करने पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

Share:

Next Post

Yash Chopra Birthday: 'किंग ऑफ रोमांस' कहे जाने वाले यश चोपड़ा ने ऐसे रखा इंडस्ट्री में कदम

Sat Sep 23 , 2023
मुंबई (Mumbai)। Yash Chopra Birthday 2023-हिंदी सिनेमा के दिग्गज और मशहूर फिल्मकार यश चोपड़ा (Yash Chopra ) का 27 सितंबर को जन्‍मदिन है। उनका जन्‍मदिन 1932 को पाकिस्तान के लाहौर में हुआ था। बॉलीवुड में कई जोनर की फिल्में बनती हैं लेकिन जब बात रोमांस की आती है, तो हर किसी के मन में इस इंडस्ट्री […]