क्राइम देश

कर्नाटक : वाट्सएप स्टेटस लगाकर पाकिस्तान को दी गणतंत्र दिवस की बधाई, महिला गिरफ्तार

बेंगलुरू। कर्नाटक (Karnataka) में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक महिला को पुलिस ने ‘आपत्तिजनक व्हाट्सऐप स्टेटस’ लगाने के चलते गिरफ्तार किया है, महिला पर आरोप है कि उसने व्हाट्सऐप पर पाकिस्तान के बारे में कुछ ऐसा लिखा था जिसके चलते दो समूहों के बीच हिंसा भड़क सकती थी। हालांकि महिला को अगले ही दिन जमानत पर रिहा कर दिया गया।


यह मामला कर्नाटक के बागलकोट जिले की है। यहां की एक 25 वर्षीय महिला को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला का नाम कुठमा शेख है, वह मुधोल की रहने वाली है और पड़ोस के मदरसे की छात्रा है। महिला को कथित तौर पर एक व्हाट्सऐप स्टेटस पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। महिला पर आरोप है कि उसने पाकिस्तान को उसके गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया है कि महिला ने 23 मार्च को पाकिस्तान के गणतंत्र दिवस पर अपने व्हाट्सऐप स्टेटस पर उर्दू में लिखा, ‘अल्लाह हर मुल्क में इत्तिहाद, अमन, सुकून, अता फरमा मौला।’ इसका अनुवाद है कि अल्लाह हर देश को शांति एकता और सद्भाव प्रदान करे। बताया गया कि अरुण कुमार भजंत्री नामक एक सामाजिक कार्यकर्ता ने मुधोल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की थी। जिसके बाद महिला को गिरफ्तार किया गया है।

Share:

Next Post

रूस-यूक्रेन युद्ध का 33वां दिनः समझौते के लिए जेलेंस्की ने पुतिन के सामने रखी दो शर्तें

Mon Mar 28 , 2022
कीव । रूस और यूक्रेन (Russia and Ukraine) के बीच युद्ध 33वें दिन (war 33rd day) भी जारी है। यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद लगातार दुनिया भर से मदद मांग रहे यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की (President Zelensky) ने अब समझौते (agreement) के लिए रूसी राष्ट्रपति पुतिन (President Putin) के सामने दो शर्तें (Terms) […]