भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

खेलो इंडिया यूथ गेम्स का MP में होगा आयोजन, 7 हजार से ज्यादा खिलाड़ी लेंगे हिस्‍सा

भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) पांचवे खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी करेगा। आज (गुरुवार) दिल्ली में आयोजित खेल अलंकरण समारोह (sports decoration ceremony) एवं खेलो इंडिया प्रोग्राम में सीएम शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए और कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 की आधिकारिक घोषणा भी की गई। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री निसिथ प्रामाणिक, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Union Minister Anurag Thakur), मध्यप्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया (Sports Minister Yashodhara Raje Scindia)उपस्थित रहीं। वहीं, कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के कलाकारों द्वारा मलखंभ का प्रदर्शन किया गया।


2018 में पहली बार हुए थे खेलो इंडिया यूथ गेम्स
भारत (India) में खेलो इंडिया यूथ गेम्स की शुरुआत 2018 से हुई थी। अब तक दिल्ली, महाराष्ट्र, असम, और हरियामा में इसका आयोजन हो चुका है। इस साल पांचवे खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन जनवरी,फरवरी में मध्यप्रदेश में होगा। गेम्स का आयोजन प्रदेश के 8 शहरों भोपाल, इन्दौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, मण्डला, महेश्वर एवं बालाघाट में किया जाएगा। जिसमें 30 खेलों में 7 हजार से ज्यादा खिलाड़ी भाग लेंगे।

Share:

Next Post

Jio के सबसे सस्ते Laptop की सेल शुरू, कीमत सिर्फ 15799 रुपये

Thu Oct 20 , 2022
मुंबई: अक्टूबर के शुरुआत में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस के दौरान मुकेश अंबानी की कंपनी Reliance Jio का पहले लैपटॉप से पर्दा उठाया गया था. पेश होने के बाद ये लैपटॉप अब तक सरकारी ई-मार्केटप्लेस GeM पर सरकारी कर्मचारियों के लिए ही उपलब्ध था लेकिन अब अर्फोडेबल कीमत में आने वाले इस Jio Laptop को […]