उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

महिदपुर रोड में निकाली किसान जन जागरण पदयात्रा

महिदपुर रोड। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गोगापुर (महिदपुर रोड), महिदपुर, झारडा एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री जिला पंचायत सदस्य रणछोड़ त्रिवेदी के नेतृत्व में किसान जन जागरण पदयात्रा ग्राम सगवाली से प्रारंभ हुई। पदयात्रा में गजराजसिंह पंवार, विक्रमसिंह सिसौदिया, भरत शर्मा, पूर्व सरपंच शंभू सिंह राठौड़, सुमेरसिंह राठौड़, नवल सिंह राठौड़, रघुवीर सिंह राठौड़, लाल सिंह राठौड़, भरत लाल शर्मा, भरतलाल जाट, भरत लाल, छोटू बना कंथारिया, भूपेंद्रसिंह पंवार, महेश पंड्या, गोपाल सिंह चौहान, गजराज सिंह राठौड़, किशोर पंड्या आदि मौजूद रहे। पदयात्रा के दौरान गांव में नुक्कड़ सभाओं का आयोजन भी किया गया। करनावद कानाखेड़ी, शिकारी खेड़ा, बपैया, कोयल पहुंचने पर यात्रा में शामिल वक्ताओं ने सम्बोधित किया। संचालन भारत शर्मा ने किया आभार नागेश्वर त्रिवेदी ने माना।


Share:

Next Post

महाकाल क्षेत्र में तहसीलदार और प्रशासन की टीम पहुँची, पहले चारधाम मंदिर क्षेत्र के मकान तोड़े इसके बाद महाकाल के बाहर होगी हटाने की कार्रवाई

Thu Nov 25 , 2021
उज्जैन। महाकाल के आसपास के क्षेत्र को 70 से 100 मीटर तक चौड़ा किए जाने के लिए आज से निर्णायक कार्रवाई शुरू हो गई और तहसीलदार अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में प्रशासन तथा नगर निगम का दल कार्रवाई में जुटा था। सबसे पहले चारधाम मंदिर के समीप रोड पर बने निर्माण को हटाया जा रहा […]