नलखेड़ा। महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना नलखेड़ा अंतर्गत मांगलिक भवन नलखेड़ा में लाड़ली लक्ष्मी उत्सव कार्यक्रम का आयोजन एवं लाड़ली क्लब की बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थाना प्रभारी नलखेड़ा श्रीमती शशी उपाध्याय, सर्विस मेनेजर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया नलखेड़ा श्री सुमित सोरभ, भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती अलका जैन, श्रीमती सुगरा बोहरा उपस्थित रही। सभी अतिथियों द्वारा मां सरस्वती का पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। श्रीमती शशी उपाध्याय के द्वारा बालिकाओं को साइबर क्राईम एवं मोबाइल फोन के दुष्परिणामों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई व महिलाओं के अधिकारों को बताया गया।
श्रीमती अलका जैन द्वारा बालिकाओं का मार्गदर्शन प्रदान किया गया। लाड़ली बालिका सुश्री आलिया व महिमा के द्वारा कविता एवं रिवा, खुशी व बुलबुल राजपुत के द्वारा गीत प्रस्तुत किया गया। परियोजना अधिकारी अनूप श्रीवास्तव के द्वारा बाल विवाह रोकथाम, मोबाइल के दुष परिणाम, लाड़ली लक्ष्मी 2.0, महिला सशक्तिकरण, शासकीय नौकरियों में महिला आरक्षण के संबंध में बालिकाओं से संवाद किया गया। अतिथियों का स्वागत पर्यवेक्षक बसंती ट्रेलर, श्वेता गुलबाके, ज्योतिका ठाकुर एवं शुभम सोनी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन ब्लाक समन्वयक मनीष पाठक द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में आभार सुश्री श्वेता गुलबाके पर्यवेक्षक द्वारा किया गया।
Share:
महिदपुर क्षेत्र में भरवाए गए नारी सम्मान के फार्म-ग्रामीणों ने ली रुचि महिदपुर। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य रणछोड़ त्रिवेदी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता और नेताओं की उपस्थिति में महिदपुर विधानसभा क्षेत्र में दौरा किया गया और नारी सम्मान के फार्म भरवाए गए। गाँव घाटपिपलिया, रणायरा पीर, मेलाखेड़ी, हाथला खेड़ी, घटियासाईदास, भादवा, सावन, बोरखेडी, […]
रीवा। कलेक्ट्रेट सभागार में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर मनोज पुष्प ने कहा कि जिले में सभी समुदायों के त्यौहार परंपरागत रूप से मनाए जाते हैं। जिले में आपसी समन्वय और सद्भाव की अनूठी परंपरा है। इसी परंपरा को बनाए रखते हुए इस माह के विभिन्न त्यौहार मनाए जायेंगे। इस […]
पानबिहार में मनाया 75वां स्वतंत्रता दिवस-बच्चे भी हुए बड़ी संख्या में शामिल स्कूली बच्चों ने नगर में भारत माता की जय की घोष के साथ धूमधाम से प्रभात फेरी निकाली पानबिहार। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस पर नगर सहित आसपास के सभी शासकीय […]
सिरोंज। हर साल दिवाली की रात और अगले दिन नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों खेलने का काम किया जाता है कुछ लोग शौक के लिए करते हैं तो कुछ लोग हार जीत के लिए इस खेल को बड़े स्तर पर खेलते हैं। इनको पकडऩे के लिए पुलिस पहुंची पर यह लोग पुलिस को चकमा देकर […]