img-fluid

नशीली दवाओं और अबॉर्शन किट की शिकायत पर लक्ष्मी फार्मा सील

October 01, 2026

  • नेपियर टाउन स्थित प्रतिष्ठान जांच के दौरान मिला बंद, औषधि एवं अभिलेखों की वैधानिकता की होगी पड़ताल

जबलपुर। औषधियों के कथित अवैध क्रय-विक्रय की शिकायत पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने नेपियर टाउन स्थित मेसर्स लक्ष्मी फार्मा का परिसर जांच के लिए सील कर दिया। प्रतिष्ठान जबलपुर हॉस्पिटल के पास स्थित है। विभाग को सूचना मिली थी कि मेसर्स श्री साईं एजेंसी, पनागर के नाम पर कथित तौर पर मादक/नशीली औषधियों और गर्भपात संबंधी किटों (अबॉर्शन किट) की खरीद-बिक्री की जा रही है।



  • सूचना के सत्यापन के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने लक्ष्मी फार्मा का निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान प्रतिष्ठान बंद मिला। जांच में संबंधित औषधियों और दस्तावेजों की उपलब्धता के साथ उनकी वैधानिकता की पड़ताल किया जाना आवश्यक पाए जाने पर विभाग ने औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 और संबंधित नियमों के तहत परिसर को सील कर दिया।

    जांच पूरी होने तक प्रतिष्ठान नहीं खोलने के निर्देश
    विभाग ने प्रतिष्ठान संचालक को निर्देश दिए हैं कि जांच पूरी होने तक परिसर को नहीं खोला जाए। साथ ही कथित अबॉर्शन किट और मादक/नशीली औषधियों से संबंधित किसी भी प्रकार का क्रय-विक्रय नहीं किया जाए। प्रतिष्ठान खोलने से पहले संबंधित कार्यालय से अनुमति लेने के निर्देश भी दिए गए हैं।

    आरोपों की अंतिम पुष्टि जांच के बाद
    विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई प्राप्त सूचना के सत्यापन और नियमानुसार जांच की प्रक्रिया के तहत की गई है। किसी व्यक्ति या संस्था के खिलाफ लगाए गए आरोपों की अंतिम पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी। अब विभाग संबंधित औषधियों, अभिलेखों और उनके क्रय-विक्रय से जुड़े दस्तावेजों की जांच करेगा।

    क्राइम ब्रांच भी कार्रवाई में शामिल
    कार्रवाई के दौरान औषधि निरीक्षक शरद कुमार जैन और प्रवीण पटेल के साथ क्राइम ब्रांच के एएसआई संतोष पाण्डेय, आरक्षक इन्द्रजीत यादव और आरक्षक संतोष शाह मौजूद रहे।

    Share:

  • फरियादी तो दूर अपने एएसपी की नहीं सुन रहीं टीआई!

    Thu Oct 1 , 2026
    गौर पुलिस चौकी का मामला, हमलावरों के आगे पूरी व्यवस्था लाचार,बड़े अफसरों के चक्कर काटकर हताश हुए बेबस जबलपुर। गौर पुलिस चौकी चौकी क्षेत्र के सालीवाड़ा में 24 मई 2026 की आधी रात को अपने रिश्तेदार के घर में सो रहे शिवेंद्र कुमार पर भू-माफिया शुभम चौबे, हिमांशु दुबे, लखन दुबे, शंकर दुबे, शिवप्रसाद दुबे, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved