इंदौर न्यूज़ (Indore News)

इंदौर में कल की रात रही मौसम की सबसे ठंडी रात, पारा पहली बार 13 डिग्री के नीचे

इंदौर। शहर में ठंड (cold) का असर दिनोदिन बढ़ता जा रहा है। कल पहली बार रात का पारा गिरकर 13 डिग्री के नीचे पहुंचा। रात का न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई। मौसम केंद्र के मुताबिक कल दिन का अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री कम और परसों की अपेक्षा 1.4 डिग्री कम था। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा, लेकिन परसों रात की अपेक्षा 1.6 डिग्री कम था। वहीं शनिवार रात की अपेक्षा 3 डिग्री कम था। यानी दो रातों में ही तापमान में 3 डिग्री की कमी आई। इस दौरान उत्तर-पूर्वी हवाएं चलीं, जिनकी अधिकतम रफ्तार 15 किलोमीटर प्रतिघंटे तक पहुंची।


उत्तर भारत में गिरी बर्फ, इंदौर में गिरा पारा
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिससे उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में तापमान में काफी गिरावट आई है। इंदौर आने वाली हवाओं का रुख भी उत्तरी होने से वहां की ठंडी हवाएं इंदौर को भी प्रभावित कर रही हैं।

अगले तीन दिन और बढ़ेगी ठंड
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि उत्तर भारत में बिगड़े मौसम के कारण ठंड का असर अगले तीन दिनों तक और बढ़ता हुए नजर आएगा। आज रात को भी पारा 11 डिग्री के करीब जा सकता है। यह स्थिति अगले तीन दिनों तक बनी रहेगी।

पूर्वी क्षेत्र में 7 डिग्री पर पहुंचा पारा
पूर्वी क्षेत्र में खुला क्षेत्र और कृषि भूमि होने से कृषि महाविद्यालय स्थित मौसम केंद्र पर कल रात न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रिकार्ड किया गया।

Share:

Next Post

छोटा बांगड़दा और नैनोद की 225 एकड़ जमीन पर वन विभाग का अवैध स्वामित्व

Mon Dec 18 , 2023
मामला योजना १७२ में शामिल जमीन के विवाद का, प्राधिकरण का कन्वेंशन सेंटर अधर में लटका, आज भोपाल में इसी मुद्दे पर आला अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक भी इंदौर। एक तरफ वन विभाग की जमीनों पर मेट्रो सहित कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्टों को अमल में लाने में परेशानी होती है, तो दूसरी तरफ 225 एकड़ जमीन […]