img-fluid

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के आईईटी इंजीनियरिंग कॉलेज में फाइनल ईयर छात्रों का देर रात हंगामा

May 17, 2026

इंदौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) से संबद्ध इंजीनियरिंग कॉलेज (College of Engineering) के हॉस्टल में फाइनल ईयर छात्रों (Student) के हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में छात्र देर रात जश्न मनाते और कथित तौर पर तोड़फोड़ करते दिखाई दे रहे हैं। मामले के सामने आने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार इंजीनियरिंग कॉलेज के आईटी विभाग के छात्रों का कोर्स पूरा होने के बाद हॉस्टल में देर रात फेयरवेल जैसा माहौल बना हुआ था। बताया जा रहा है कि रात करीब 4 बजे तक छात्र जश्न मनाते रहे। इसी दौरान कुछ छात्रों ने कथित तौर पर हॉस्टल परिसर में तोड़फोड़ भी की।


  • वायरल वीडियो में छात्र शोर-शराबा करते और सामान फेंकते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पूरे मामले को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। कुछ लोग इसे छात्रों की विदाई की मस्ती बता रहे हैं, जबकि कई लोगों ने इसे अनुशासनहीनता और उत्पात करार दिया है।मामले को गंभीरता से लेते हुए देवी अहिल्या विश्वविद्यालय प्रशासन ने कॉलेज प्रबंधन से रिपोर्ट तलब की है। विश्वविद्यालय के कुलपति ने भी घटना की जानकारी लेकर संबंधित विभाग से पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट मांगी है। फिलहाल कॉलेज प्रबंधन वायरल वीडियो की सत्यता और हॉस्टल में हुई गतिविधियों की जांच में जुटा है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

    Share:

  • चौथी बार दूल्हा बने 65 साल के बुजुर्ग, 62 साल की महिला संग मंदिर में रचाई शादी

    Sun May 17 , 2026
    जमुई। बिहार के जमुई जिले से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां समाज के तानों और बुढ़ापे के अकेलेपन से तंग आकर एक बुजुर्ग जोड़े ने मंदिर में शादी रचा ली। खैरा प्रखंड के डुमरकोला निवासी 65 वर्षीय चपट मांझी और 62 वर्षीय आशा देवी की यह शादी इस वक्त पूरे इलाके में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved