देश

जयपुर की पॉश कॉलोनी में घुसा तेंदुआ, 3 घंटे तक घरों की छत पर घूमता रहा

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर (Jaipur, the capital of Rajasthan) में रविवार को एक तेंदुए के रिहायशी इलाके में घुस आने से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, रविवार को सुबह के वक्त ये तेंदुआ मालवीय नगर (Leopard Malviya Nagar) जैसी पॉश कॉलोनी (posh colony) में लोगों के घरों की छत पर घूमता हुआ नजर आया। ये तेंदुआ झालाना के जंगलों से निकलकर रिहायशी इलाके की तरफ आ गया और फिर रास्ता भटक गया। इस तेंदुए पर लोगों की नजर पड़ने के बाद करीब 3-4 घंटे तक इलाके में दहशत का माहौल रहा। हालांकि बाद में वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए को पकड़ा।


रिहायशी इलाके में तेंदुए के घूमने की जानकारी वन विभाग की टीम को दी गई। मौके पर पहुंची टीम (Team) ने कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को पिंजरे में कैद किया और वहां से ले गए। इससे पहले तो कई घंटों तक ये खूंखार तेंदुआ लोगों की छतों पर इधर से उधर कूदता रहा। गनीमत ये रही कि इस दौरान इसने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। तेंदुए के छत पर टहलने का वीडियो भी सामने आया है। आसपास लोगों की चीख-पुकार भी वीडियो में सुनी जा सकती है। वहीं वन विभाग की टीम भी किस तरह तेंदुए को पकड़ने के लिए ऑपरेशन चला रही है, वो भी देखा जा सकता है। आपको बता दें कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि ये घटना शनिवार की है। बचाव अभियान के दौरान तेंदुए को सुरक्षित पकड़ लिया गया था और उसने किसी को कोई नुकसान भी नहीं पहुंचाया। इस तरह की घटना एक दिन पहले शनिवार को ही मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भी सामने आई थी, जब जंगल के करीब एक गांव में मादा तेंदुआ घुस गया। ग्वालियर के सातऊ जंगलों के पास कुशराज गांव में तेंदुआ लोगों की झोपड़ियों में घुस गया था। इस दौरान वन विभाग की टीम ने पहुंचकर तेंदुए को बेहोश कर अपने कब्जे में लिया था।

Share:

Next Post

विवेक तन्खा ने मुख्यमंत्री चौहान, भाजपा अध्यक्ष शर्मा व अन्य को भेजा 10 करोड़ की मानहानि का नोटिस

Mon Dec 20 , 2021
जबलपुर। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य (Congress Rajya Sabha member) विवेक तन्खा (Vivek Tankha) ने ओबीसी आरक्षण मामले (OBC Reservation Matters) में आरोप लगाए जाने को गंभीरता से लिया है और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह (Chief Minister Shivraj Singh), प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा (State President Vishnu Dutt Sharma ) और नगरीय आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह (Urban Housing Minister […]