img-fluid

धोनी से लिंकअप ने बदली एक्ट्रेस की जिंदगी रिश्ता टूटा फिर भी पीछा नहीं छोड़ी खबरें राय लक्ष्मी ने बताया क्यों लगी थी इतनी चिढ़

September 12, 2026
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट (Indian Cricket)के सबसे चर्चित चेहरों में शामिल महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni)का नाम अपने करियर के दौरान कई बार फिल्मी दुनिया की अभिनेत्रियों (Actresses)के साथ जोड़ा गया। इन्हीं में एक नाम साउथ सिनेमा की अभिनेत्री राय लक्ष्मी का भी रहा है। एक दौर में दोनों के रिश्ते की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि यह रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला लेकिन इसके खत्म होने के बाद भी राय लक्ष्मी का नाम लंबे समय तक धोनी के साथ जोड़ा जाता रहा। यही बात अभिनेत्री के लिए परेशानी का कारण बन गई थी।

बताया जाता है कि साल 2009 के आसपास धोनी और राय लक्ष्मी के बीच नजदीकियों की खबरें सामने आई थीं। दोनों के रिश्ते को लेकर मीडिया में खूब चर्चा हुई। उस समय धोनी भारतीय क्रिकेट के बड़े सितारे बन चुके थे और राय लक्ष्मी भी दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही थीं। ऐसे में दोनों का नाम एक साथ जुड़ना स्वाभाविक रूप से लोगों के लिए काफी दिलचस्प खबर बन गया।

धोनी ने इस रिश्ते को लेकर सार्वजनिक तौर पर ज्यादा कुछ नहीं कहा। दूसरी तरफ राय लक्ष्मी ने साल 2014 में एक इंटरव्यू के दौरान धोनी के साथ अपने रिश्ते की बात स्वीकार की थी। हालांकि समय के साथ दोनों अलग हो गए लेकिन ब्रेकअप के बाद भी जब भी धोनी के पुराने रिश्तों की चर्चा होती तो राय लक्ष्मी का नाम जरूर सामने आ जाता।

यही सिलसिला धीरे धीरे अभिनेत्री के लिए परेशान करने वाला बन गया। राय लक्ष्मी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि लोगों के लगातार सवालों ने उन्हें इस हद तक परेशान कर दिया था कि उन्हें यह रिश्ता अपने जीवन पर पड़े किसी दाग जैसा महसूस होने लगा था। उनका कहना था कि हैरानी होती थी कि लोग इतने समय बाद भी उस रिश्ते को लेकर अपनी ऊर्जा खर्च कर रहे हैं।

राय लक्ष्मी ने यह भी चिंता जाहिर की थी कि भविष्य में जब उनके बच्चे बड़े होंगे और इंटरनेट या न्यूज रिपोर्ट में उनके बारे में ऐसी खबरें पढ़ेंगे तो वह उनसे क्या सवाल करेंगे। अभिनेत्री के लिए सबसे ज्यादा परेशानी की बात यही थी कि रिश्ता खत्म होने के बावजूद उसका जिक्र उनकी जिंदगी से पूरी तरह खत्म नहीं हुआ।


  • धोनी से जुड़ी इन खबरों के बीच राय लक्ष्मी की अपनी फिल्मी पहचान भी रही है। उन्होंने दक्षिण भारतीय फिल्मों के अलावा हिंदी फिल्मों में भी काम किया। जूली 2 अर्जुन सिंह आईपीएस बैच 2000 और अकीरा जैसी फिल्मों में वह नजर आईं। इसके अलावा उन्होंने कई टीवी सीरियल्स में भी काम किया।

    राय लक्ष्मी और धोनी की कथित रिलेशनशिप भले ही बहुत पुरानी बात हो चुकी है लेकिन इसका असर लंबे समय तक अभिनेत्री की सार्वजनिक छवि के साथ जुड़ा रहा। एक तरफ धोनी ने इस मामले पर ज्यादा चर्चा नहीं की तो दूसरी तरफ राय लक्ष्मी को बार बार उन्हीं सवालों का सामना करना पड़ा। यही वजह रही कि समय बीतने के साथ वह इस लिंकअप की खबरों से काफी इरिटेट होने लगी थीं। उनके पुराने बयान यह बताते हैं कि किसी सेलिब्रिटी की निजी जिंदगी से जुड़ी खबरें खत्म हो जाने के बाद भी उनकी चर्चा किस तरह लंबे समय तक उसके साथ बनी रह सकती है।

    Share:

  • इन्दौर में थार 50 फीट ऊंचे ब्रिज से गिरकर पलटी

    Sat Sep 12 , 2026
    रात तीन बजे हादसा, नशे में थे युवा, दो को आई चोटें, दो सुरक्षित, हादसा इतना भीषण था कि कार के टायर ही निकल गए इंदौर। शराब (Liquor) के नशे में रात को राजेंद्र नगर (Rajendra Nagar) इलाके में एक थार (Thar) कार उसके चालक ने ब्रिज से कूदा दी। कार में दो युवक और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved