
रात तीन बजे हादसा, नशे में थे युवा, दो को आई चोटें, दो सुरक्षित, हादसा इतना भीषण था कि कार के टायर ही निकल गए
इंदौर। शराब (Liquor) के नशे में रात को राजेंद्र नगर (Rajendra Nagar) इलाके में एक थार (Thar) कार उसके चालक ने ब्रिज से कूदा दी। कार में दो युवक और दो युवतियां सवार थे। हादसा इतना भीषण था कि कार के पहिए तक निकल गए। एक युवक और युवती को इस घटना में चोटें आई हैं।
राजेंद्र नगर पुलिस ने बताया कि रात करीब 3 बजे एक थार रफ्तार से विज्ञान नगर से राजेंद्र नगर ब्रिज की ओर आ रही थी। कार के चालक का वाहन से संतुलन बिगड़ा और कार अनियंत्रित होकर ब्रिज की रैलिंग तोड़ते हुए 50 फ ीट नीचे औंधे मुंह गिर गई। घटना में कार के दोनों टायर निकल गए। उसमें सवार दो युवक और दो युवतियां फंस गए। लोगों ने उन्हें बाहर निकाला। एक युवक और युवती को चोटें आईं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार में शराब की बोतल और सिगरेट के पैकेट थे, जिससे आशंका है कि युवा रात को शराब पीकर तफरीह कर रहे होंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved