टेक्‍नोलॉजी

लो भारत में आ गई Tata की नई कार, फीचर्स मिलेंगे जबरदस्‍त, जानें कितनी है कीमत


नई दिल्ली। 2021 Tata Tiago NRG फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च हो गई है। टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने भारतीय बाजार में इसकी शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम (2021 Tata Tiago NRG Price) कीमत 6.57 लाख रुपये रखी है, जो इसके ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन (AMT) पर 7.09 लाख रुपये तक जाती है। बता दें कि भारतीय बाजार में Tiago NRG की साल 2018 से 2020 तक की बिक्री होती थी। यह क्रॉसओवर मॉडल पर बेस्ड कंपनी की एंट्री लेवल कार थी। लेकिन, साल 2020 की शुरूआत में जब भारतीय बाजार में Tata Tiago Facelift (टाटा टियागो फेसलिफ्ट) लॉन्च हुई, तब Tiago NRG की बिक्री बंद हो गई। कंपनी ने इसमें कई नए फीचर्स के साथ कॉस्मैटिक बदलाव भी किए हैं।

भारतीय बाजार में नई टियागो एनआरजी फेसलिफ्ट का मुकाबला Maruti Suzuki Celerio X (मारुति सुजुकी सेलेरियो एक्स) और Ford Freestyle (फोर्ड फ्रीस्टाइल) और Renault Kwid (रेनो क्विड) जैसी कारों से होगा।

2021 tata tiago nrg
इसके लुक की बात करें, तो इसमें नया ग्रिल और हेडलैंप्स के साथ व्हील आर्क्स और डोर सिल्स पर मोटी प्लास्टिक की बॉडी दी गई है। इसके अलावा इसके फ्रंट और रियर पर स्किड प्लेट्स, ब्लैक्ड-आउट रूफ और ORVMs, D-पिलर, और रूफ रेल्स दिए गए हैं। इसमें 15-इंच के डुअल-टोन अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। कलर ऑप्शन्स की बात करें, तो Tiago NRG में फॉरेस्ट ग्रीन, फायर रेड,क्लाउडी ग्रे और स्नो व्हाइट के साथ कंट्रास्ट ब्लैक बतौर स्टैंडर्ड दिया गया है।इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 181 मिलीमीटर है।



2021 Tata Tiago NRG फेसलिफ्ट में पावर के लिए 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसका इंजन 84 bhp की मैक्सिमम पावर और 113 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। ग्राहकों को इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन यूनिट का भी विकल्प मिलता है।

इसमें पुश स्टार्ट/स्टॉप बटन, कीलेस बूट ओपनिंग, रिवर्स कैमरा, 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी दी गई है। इसमें 4-स्पीकर और 4 ट्विटर के साथ Harman का साउंड सिस्टम दिया गया है।

Share:

Next Post

राहत शिविरों में भोजन, पेयजल, डॉक्टर एवं दवाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करें : CM

Wed Aug 4 , 2021
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने कहा है कि अति वृष्टि और बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए जिला प्रशासन को हरसंभव सहयोग तत्काल उपलब्ध कराया जाएगा। जीवन बचाना सर्वोत्तम प्राथमिकता है। जिला प्रशासन के साथ एसडीआरईएफ, एनडीआरईएफ, बी.एस.एफ, सेना (SDREF, NDREF, BSF, Army) और […]