img-fluid

इंदौर में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, निगम के अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

May 21, 2025

इंदौर। इंदौर (Indore) में लोकायुक्त (Lokayukta) ने नगर निगम (Municipal council0 के एक अधिकारी को रिश्वत मांगते रंगेहाथों पकड़ा है। भरत सिंगोलिया की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। भरत सिंगोलिया ने शिकायत में बताया कि वह लाला रामनगर में रहता है और वर्ष 2008 से जुलाई 2024 तक नगर निगम इंदौर के जोन क्रमांक 11 और 18 में वार्ड क्रमांक 63 के अंतर्गत मस्टर ड्रेनेजकर्मी के रूप में कार्यरत रहा। 18 जुलाई 2024 को नगर निगम के अपर आयुक्त सिद्धार्थ जैन के आदेश पर उसे कार्यमुक्त कर दिया गया था।

भरत सिंगोलिया ने बताया कि दिनांक 13 मई 2025 को उपायुक्त नगर निगम इंदौर द्वारा उन्हें पुनः जोन क्रमांक 18 में ड्रेनेजकर्मी के रूप में नियुक्त करने का आदेश जारी किया गया था। उक्त आदेश लेकर जब वह संबंधित जोन के ऑफिस अधीक्षक संजय वेद से मिलने गए, तो उन्होंने नियुक्ति के बदले ₹20,000 की रिश्वत मांगी। भरत के निवेदन पर वह ₹15,000 में मान गए और उसी दिन ₹5,000 की राशि ले ली। साथ ही स्पष्ट कह दिया कि शेष राशि मिलने तक नियुक्ति पत्र नहीं दिया जाएगा।


भरत सिंगोलिया ने इस रिश्वत मांगने की शिकायत लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक इंदौर राजेश सहाय को दी। लोकायुक्त द्वारा शिकायत की जांच व सत्यापन कराया गया, जिसमें मामला सही पाया गया। इसके बाद 21 मई 2025 को ट्रेप दल का गठन कर आरोपी संजय वेद को रंगे हाथों पकड़ने की योजना बनाई गई।

21 मई को ट्रेप दल ने आवेदक भरत सिंगोलिया को संजय वेद को वर्ल्ड कप चौराहा पुल के नीचे बुलाने के लिए कहा। वहां जैसे ही संजय वेद ने शेष बची ₹7,000 की रिश्वत की राशि ली, उसे रंगे हाथों पकड़ लिया गया। आरोपी पर धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है। इस ट्रेप दल में कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक आनंद चौहान, निरीक्षक राहुल गजभिये, आरक्षक आदित्य सिंह भदौरिया, पवन पटोरिया, आशीष नायडू, कमलेश परिहार, मनीष माथुर, श्रीकृष्ण अहिरवार और चालक शेर सिंह ठाकुर शामिल रहे।

Share:

  • भाजपा विधायक पर FIR दर्ज, महिला ने लगाया रेप का आरोप

    Wed May 21 , 2025
    नई दिल्ली। कर्नाटक (Karnataka) के बीजेपी विधायक मुनिरत्न नायडू (BJP MLA Munirathna Naidu) पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि विधायक ने महिला के साथ हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए गैंगरेप रेप किया है। साथ ही पीड़िता के चेहरे पर यूरिन भी किया। पुलिस ने इस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved