इंदौर न्यूज़ (Indore News)

मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम ने अनलॉक की अवधि में किया 35 होटल्स और रेस्टोरेंट्स का संचालन प्रारंभ


इंदौर। मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम ने प्रदेश में स्थित अपने सभी होटल्स और रेस्टोरेंट्स का संचालन पर्यटकों और फूड लवर्स के लिए प्रारंभ कर दिया है। निगम के प्रबंध संचालक एस.विश्वनाथन ने बताया कि अनलॉक-1 की अवधि में निगम ने पहले चरण में प्रदेश में स्थित अपनी 35 होटल्स और रेस्टोरेंट्स का संचालन प्रारंभ किया था, किन्तु अब निगम ने प्रदेश के इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, खजुराहो, पचमढ़ी क्षेत्र के सभी होटल्स और रेस्टोरेंट का संचालन प्रारंभ कर दिया है।
इसके अंतर्गत भोपाल क्षेत्र की होटल पलाश रेजीडेंसी, विंड एण्ड वेव्स, पिकनिक केरवा, जबलपुर की होटल कल्चुरी रेजीडेंसी व ग्वालियर में तानसेन रेजीडेंसी सहित समस्त होटल्स व रेस्टॉरेंट्स को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। विश्वनाथन ने बताया कि कोविड-19 की वजह से प्रदेश कुछ पर्यटन स्थलों पर स्थित होटल्स अभी तक पर्यटकों के लिए नहीं खोले गए थे, उन होटल्स और रेस्टॉरेंट्स के लिए पर्यटकों और फूड लवर्स की क्वारीज आ रहीं हैं इसके मद्देनजर अब इन्हें खोल दिया गया है। इसके लिए पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार और स्वास्थ्य विभाग मप्र शासन द्वारा जारी की गई गाइडलाइन और शासन द्वारा होटल्स और रेस्टॉरेंट्स के लिए जारी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर्स का अनिवार्य रूप से पालन कराते हुए संचालन किया जाएगा। विश्वनाथन ने बताया कि निगम द्वारा मई-जून माह में खान-पान के शौकीनों के लिए शुरू की गई एमपीटी फ्यूजम फूड होम डिलीवरी सर्विस और टेकअवे सर्विस भी यथावत संचालित रहेगी। पर्यटन निगम द्वारा फूड होम डिलेवरी सर्विस भोपाल में मिन्टो हॉल स्थित रूफ-टॉप रेस्टोरेंट में चलाया जाता है।

Share:

Next Post

पंजाब के कैबिनेट मंत्री कोरोना पॉजिटिव, स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों में हुए थे शामिल

Sun Aug 16 , 2020
चंडीगढ़ । पंजाब के कैबिनेट मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। रविवार की सुबह उनकी रिपोर्ट आने का बाद हड़कंप मच गया है। क्योकि मंत्री ने शनिवार को मानसा में हुए स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान ध्वजारोहण किया था। मंत्री के कोरोना पॉजिटिव होने से दर्जनों अधिकारी घरेलू एकांतवास में चले गए […]