भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

महिला टीचर से महाराष्ट्र के कारोबारी ने बनाया हवस का शिकार,पीटा और धमकाया भी

  • युवती से दूर के रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म, बलात्कार का केस दर्ज

भोपाल। बागसेवनिया में रहने वाली तलाकशुदा महिला टीचर की दोस्ती फेसबुक के जरिये महाराष्ट्र के व्यक्ति से हो गई। आरोपी पहले लॉक डाउन में पीडि़ता से मिलने भोपाल आया। उसने मिसरोद की एक कॉलोनी में स्थित मकान में पीडि़ता को मिलने बुलाया। यहां महिला से संबंध बनाए और बाद में उसके साथ में लिव इन में रहने लगा। आरोपी ने जल्द शादी करने का झांसा दिया था। अब आरोपी शादी करने की बात से मुकदर गया है। शादी के नाम पर पीडि़ता को पीटता है, पीडि़ता के पैसों को नशे में उड़ा देता है। पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देता है। आए दिन की हरकतों से तंग आकर पीडि़ता ने कल थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं छोला मंदिर पुलिस ने बी.ए ग्रेजुएट लड़की की शिकायत पर दूर के रिश्तेदार के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।



मिसरोद पुलिस के अनुसार 55 साल की पीडि़ महिला बागसेवनिया इलाके में रहती हैं। वह एक निजी स्कूल में बतौर टीचर जॉब करती हैं। बीस साल पहले उनका पति से तलाक हो चुका है। इसके बाद से ही वह अकेली अपने बच्चे के साथ रहती हैं। तीन साल पहले फेसबुक पर उनकी दोस्ती महाराष्ट्र के रहने वाले विजय नरसले से हुई थी। वर्ष 2020 में लॉक डाउन के दौरान आरोपी पहली बार भोपाल में महिला से मिलने आया। उसने कोरलवुड कॉलोनी के एक मकान में पीडि़ता को मिलने बुलाया। यहां आरोपी ने महिला को अवस का शिकार बनाया। विरोध करने पर शादी करने का भरोसा दिला दिया। इसके बाद में आरोपी भोपाल आने जाने लगा और महिला के घर ही रुका करता था। पिछले कई दिनों से वह महिला के साथ लिवइन में उसी के घर में रह रहा है। आरोपी शराब व अन्य नशे करने का आदि है। फरियादिया को जब इसकी भनक लगी तो उसने विरोध किया। तब आरोपी उनके साथ मारपीट करने लगा। शादी करने से भी इनकार कर दिया। इतना ही नहीं जान से मारने की धमकी भी देना लगा। आए दिन की हरकतों से तंग आकार पीडि़ता ने कल थाने में पहुंचकर विजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया है। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि आरोपी स्वयं को कारोबारी बताता था। जबकि वह कोई काम नहीं करता, शराब पीने के लिए उसके पैसों को छीन लेता है। रकम नहीं देने पर तमाशा करता है।

रिश्तेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया
छोला मंदिर पुलिस के अनुसार 22 साल की पीडि़ता शाहपुरा की निवासी है। वह शासकीय गीतांजली कॉलेज से बी.ए. से गु्रेजुएशन कर चुकी है। उसने पुलिस को बताया कि आरोपी विकास लोधी उसका दूर का रिश्तेदार है। दोनों के बीच पुराना परिचय था। कॉलेज आने और जाने के दौरान पीडि़ता की उससे बातचीत होने लगी। आरोपी ने उसे प्रेम जाल में फांस लिया। अगस्त 2020 में आरोपी पीडि़ता को शिव नगर स्थित एक कमरे पर ले गया था। वहां उसने युवती के साथ जबरन संबंध बना लिए। विरोध करने पर उसने जल्द शादी करने का झांसा दिया। अब आरोपी शादी करने की बात से मुकर गया है। उसके परिजन किसी अन्य युवती से लड़के की शादी कराना चाह रहे हैं। इस बात की भनक लगते ही फरियादिया ने थाने में पहुंचकर प्रकरण दर्ज करा दिया।

Share:

Next Post

गो-शालाओं में गो-वंश रखने का कार्य तेजी से हो

Fri Dec 2 , 2022
मुख्यमंत्री ने गो-संवर्धन बोर्ड की बैठक में कहा भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पूर्ण हो रही गो-शालाओं को तेजी से गो-वंश से भरा जाए। शेष गो-वंश रखने के लिए भी समाधान ढूँढ़ लिया जाए। प्रदेश में ऐसे बड़े स्थान चिन्हित करें जहाँ अधिक संख्या में गो-वंश को रखा जा सके। मुख्यमंत्री […]