बड़ी खबर राजनीति

महाराष्ट्रः 15 में से 12 राज्यों के शिवसेना अध्यक्ष एकनाथ शिंदे गुट में शामिल, उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका

मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde ) शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे (Shiv Sena Chief Uddhav Thackeray) को लगातार झटके पे झटका दे रहे हैं। पहले उन्होंने उनकी सीएम की कुर्सी छीन ली। अब धीरे-धीरे पूरी पार्टी को कमजोर करने पर तुले हुए हैं। एकनाथ शिंदे ने अब उन्हें देश के 12 राज्यों में एकसाथ झटका दिया है। शिवसेना (Shiv Sena ) के 15 राज्यों में संगठन है। यहां उनके प्रदेश अध्यक्ष हैं। इनमें से 12 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष (State presidents of 12 states) एकनाथ शिंदे के खेमे (Eknath Shinde’s camp) में शामिल हो गए हैं।

ये सभी मुंबई में हुई एक बैठक के दौरान शिंदे खेमे में शामिल हुए। सीएम ने इन सभी राज्य प्रमुखों को अपने राज्यों में पार्टी के विकास के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।


शिंदे कैंप जॉइन करने वालों में दिल्ली शिवसेना के प्रमुख संदीप चौधरी, मणिपुर प्रमुख तोम्बी सिंह, मध्य प्रदेश प्रमुख थडेश्वर महावर, छत्तीसगढ़ प्रमुख धनंजय परिहार, गुजरात प्रमुख एस.आर. पाटिल, राजस्थान प्रमुख लखन सिंह पवार, हैदराबाद प्रमुख मुरारी अन्ना, गोवा प्रमुख जितेश कामत, कर्नाटक प्रमुख कुमार ए हकरी, पश्चिम बंगाल के प्रमुख शांति दत्ता, ओडिशा राज्य प्रभारी ज्योतिश्री प्रसन्न कुमार, त्रिपुरा राज्य प्रभारी बारीवदेव नाथ शामिल हैं।

गौरतलब है कि करीब एक सप्ताह बाद उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले गुट के आवेदन पर सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना पार दावेदारी को लेकर सुनवाई होनी है। उद्धव ने अपनी याचिका में चुनाव आयोग को पार्टी के प्रतीक पर शिंदे समूह के दावे पर निर्णय लेने से रोकने की मांग की है।

उल्लेखनीय है कि उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका देते हुए 30 जून को एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

Share:

Next Post

उज्जैनः पोहा फैक्टरी में आग लगने से तीन महिलाएं जिंदा जलीं, एक गंभीर

Sat Sep 17 , 2022
-मुख्यमंत्री शिवराज ने हादसे पर जताया दुख भोपाल। उज्जैन (Ujjain) के नागझिरी थाना (Nagjhiri police station ) क्षेत्र में उद्योगपुरी (Udyogpuri) स्थित पोहा फैक्टरी (Poha factory) में शुक्रवार शाम अचानक आग लगने (fire) से वहां काम करने वाली तीन महिलाएं जिंदा जल (three women burnt alive) गईं जबकि एक अन्य महिला भी गंभीर रूप से […]