देश

राहुल की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी

मुंबई । कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Congress leader Rahul Gandhi) की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) के प्रपौत्र तुषार गांधी (Tushar Gandhi) शामिल हुए। महाराष्ट्र (Maharashtra) के बुलढ़ाणा जिले के शेगांव में तुषार गांधी और राहुल गांधी ने पैदल यात्रा की।



कांग्रेस ने यात्रा में तुषार गांधी के शामिल होने को ऐतिहासिक बताया
राहुल गांधी ने शुक्रवार को सुबह छह बजे आकोला जिले के बालापुर से ‘भारत जोड़ो यात्रा'(‘Bharat Jodo Yatra’) शुरू की। जब यह यात्रा बुलढ़ाणा जिले के शेगांव में पहुंची तो यहीं पर महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी यात्रा में शामिल हुए। तुषार गांधी ने गुरुवार को अपने ट्विट में कहा था कि शेगांव उनकी जन्मस्थली है। मैं 18 तारीख को शेगांव में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होऊंगा। शेगांव मेरा जन्म स्टेशन भी है। मेरी मां डीएन-हावड़ा मेल वाया नागपुर ट्रेन में सफर कर रही थीं। जब ट्रेन 17 जनवरी, 1960 को शेगांव स्टेशन पर रुकी थी, तब मेरा जन्म हुआ!

कांग्रेस ने यात्रा में तुषार गांधी के शामिल होने को ऐतिहासिक बताया है। पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि जवाहरलाल नेहरू और महात्मा गांधी के प्रपौत्रों का एक साथ चलना शासकों के लिए एक संदेश है कि वे लोकतंत्र को खतरे में डाल सकते हैं, लेकिन उन्हें इसे खत्म नहीं करने दिया जाएगा। आज राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में तुषार गांधी के साथ मुकुल वासनिक, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले, दीपेंद्र हुड्डा, मिलिंद देवड़ा, माणिकराव ठाकरे, भाई जगताप शामिल हुए। महाराष्ट्र में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा सात नवंबर से चल रही है। यह यात्रा 20 नवंबर को मध्य प्रदेश में प्रवेश करने वाली है।

Share:

Next Post

MP: स्टेट जीएसटी ने ट्रक को रोककर की छापेमारी, लगाया लाखों का जुर्माना

Fri Nov 18 , 2022
कटनी। स्टेट जीएसटी की टीम (State GST Team) ने एक ट्रक को बिना ई-बिल के कच्चे बिल पर एक जिले (district) से दूसरे जिले में जाने पर धारा 68 के तहत 7.86 लाख से ज्यादा का जुर्माना लगाया है। जानकारी के अनुसार कटनी के बड़े ट्रांसपोटर्स (large transporters) में शुमार दीपक रोड लाइंस के एक […]