टेक्‍नोलॉजी व्‍यापार

मारुति ब्रेजा को टक्कर देने महिंद्रा ने उतारी XUV 3XO, जानिए फीचर्स

नई दिल्‍ली (New Delhi)। मारुति ब्रेजा (Maruti Brezza) को टक्कर देने के लिए महिंद्रा ने कुछ दिन पहले अपनी दमदार एसयूवी XUV 3XO लॉन्च की है, जो कई गजब फीचर्स से लैस है। इसमें 9 ऐसे गजब फीचर्स मिलते हैं, जो ब्रेजा में भी नहीं मिलते हैं।

महिंद्रा की धाकड़ SUV XUV300 पूरी तरह से अपडेटेड डिजाइन, अपडेटेड फीचर्स और एक नए नाम XUV 3XO के साथ वापस आ गई है। 2024 XUV 3XO टाटा नेक्सन, मारुति सुजुकी ब्रेजा, हुंडई वेन्यू और किआ सोनेट जैसे नए और अपडेटेड रायवल के लिए महिंद्रा की पेशकश है। कार निर्माता ने अपने शोरूम में ग्राहकों को लुभाने के लिए अपनी एसयूवी में कई नए फीचर्स जोड़े हैं। आइए उन 9 खास फीचर्स पर एक नजर डालते हैं, जो नई महिंद्रा XUV 3XO में मिलते हैं, लेकिन 2024 मारुति सुजुकी ब्रेजा में नहीं मिलते हैं।



होंडा की इस पॉपुलर कार से रूठ गए ग्राहक, 57% घट गई बिक्री
महिंद्रा XUV 3XO, मारुति सुजुकी ब्रेज़ा की तुलना में अधिक सेफ्टी फीचर्स से लैस है। सभी पैसेंजर के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट के रूप में 6 एयरबैग दिया गया है। महिंद्रा (Mahindra) XUV 3XO का सबसे खास फीचर इसका ADAS सुइट है, जो मारुति सुजुकी ब्रेजा में नहीं मिलता है।

2. पैनोरमिक सनरूफ
महिंद्रा नई XUV 3XO को सेगमेंट में पहली बार पैनोरमिक सनरूफ के साथ पेश किया है। हालांकि, पैनोरमिक सनरूफ फीचर केवल टॉप AX7 और AX7 लक्जरी वैरिएंट तक ही सीमित है। वहीं, महिंद्रा MX2 प्रो से सिंगल-पेन सनरूफ की पेशकश करती है। इसकी तुलना में 2024 ब्रेजा में केवल सिंगल-पेन सनरूफ मिलता है। ये एसयूवी के तीसरे स्मार्ट प्लस S वैरिएंट से भी उपलब्ध है।

3. 10.24-इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
महिंद्रा XUV 3Xo के AX5 वैरिएंट से ऊपर सभी में 10.24-इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। दूसरी ओर ब्रेजा केवल एक एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर ऑफर करती है। हालांकि, ब्रेजा अपने टॉप ZXI प्लस वैरिएंट में हेड-अप डिस्प्ले प्रदान करती है। ZXI वैरिएंट से एक कलर मल्टी-इंफो डिस्प्ले (MID) की पेशकश की जाती है।

4. 17 इंच के अलॉय व्हील
नई XUV 3XO के टॉप AX7 और AX7 लक्जरी वैरिएंट में 17-इंच के अलॉय व्हील मिलते हैं, जबकि बेस और मिड वैरिएंट क्रमशः 16-इंच स्टील और अलॉय व्हील के साथ आते हैं। इसकी तुलना में ब्रेजा अपने टॉप-2 वैरिएंट ZXI और ZXI प्लस में 16-इंच के अलॉय व्हील के साथ आती है। निचले LXI और VXI वैरिएंट 16-इंच स्टील व्हील के साथ आते हैं।

5. इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक
XUV 3XO के AX5 लक्जरी और AX7 लक्जरी वैरिएंट ADAS की पेशकश करते हैं। ऑटो होल्ड फंक्शन के साथ एक इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक प्रदान करते हैं। महिंद्रा की एसयूवी के अन्य वैरिएंट में रेगुलर हैंडब्रेक मिलता है। इसकी तुलना में ब्रेजा रेगुलर हैंडब्रेक के साथ आती है। हालांकि, यह सभी वैरिएंट पर मानक के रूप में हिल होल्ड कंट्रोल प्रदान करती है। इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक बेहतर सेफ्टी प्रदान करती है।

6. सेकेंड रो के बीच यात्री के लिए एडजस्टेबल हेडरेस्ट
महिंद्रा XUV 3XO, AX5 वैरिएंट से सेकेंड लाइन के मिड पैसेंजर के लिए एक एडजस्टेबल हेडरेस्ट प्रदान करती है। सेकेंड रो के बीच पैसेंजर के लिए एडजस्टेबल हेडरेस्ट होने कई फायदे मिलते हैं। वहीं, मारुति सुजुकी ब्रेजा अपने किसी भी वैरिएंट में सेकेंड रो के बीच पैसेंजर के लिए एडजस्टेबल हेडरेस्ट की पेशकश नहीं करती है।

7. एम्बिएंट साउंड्स और 9-बैंड इक्वलाइज़र
महिंद्रा XUV 3XO के टॉप AX7 और AX7 लक्जरी वैरिएंट एक प्रीमियम हरमन कार्डन म्यूजिक सिस्टम के साथ आते हैं। इस सेगमेंट में पहला ऐसा मॉडल है, जो 9-बैंड इक्वलाइजर के साथ आता है। वहीं, ब्रेजा अपने टॉप-2 वैरिएंट में एक प्रीमियम आर्कमिस साउंड सिस्टम प्रदान करती है। हालांकि, इसमें केवल EQ प्रीसेट मिलते हैं और एम्बिएंट साउंड्स नहीं मिलता है।

8. डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल
महिंद्रा XUV 3XO AX5 वैरिएंट से आगे डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल फीचर प्रदान करती है, जबकि मारुति सुजुकी ब्रेजा VXI वैरिएंट से केवल सिंगल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल प्रदान करता है।

9. टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम
महिंद्रा XUV 3XO अपने AX5 वैरिएंट से टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम या TPMS प्रदान करती है। दूसरी ओर मारुति सुजुकी ब्रेजा अपने किसी भी वैरिएंट में ये सेफ्टी फीचर नहीं प्रदान करती है।

आपको बता दें कि 2024 महिंद्रा XUV 3XO में बेस वैरिएंट से लेकर स्टैंडर्ड तौर पर कई फीचर्स दिए गए हैं, जो केवल मारुति सुजुकी ब्रेजा के मिड या टॉप वैरिएंट में उपलब्ध हैं, उनमें 6 एयरबैग, इंजन स्टार्ट स्टॉप, एलईडी डीआरएल, हाइट एडजेस्टेबल फ्रंट सीटबेल्ट, एडजेस्टेबल सेकेंड रो हेडरेस्ट, फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट, 60:40 स्प्लिट रियर सीट्स, रियर यूएसबी C चार्जिंग पोर्ट शामिल हैं।

Share:

Next Post

अब भेजे हुए मैसेज भी कर सकेंगे एडिट, गूगल ला रहा नया अपडेट

Tue May 14 , 2024
नई दिल्ली। Google Messages को बेहतर बनाने के लिए गूगल लगातार काम कर रहा है। गूगल मैसेज में हाल ही में मल्टीमीडिया मैसेजिंग (Multimedia Messaging) का फीचर (Feature) आया है और अब कंपनी इसमें एडिटिंग (Editing) की सुविधा देने जा रही है। नए अपडेट (New Update) के बाद गूगल मैसेज एप में मैसेज भेजने के बाद […]