इंदौर न्यूज़ (Indore News)

खालसा कॉलेज में सजे मुख्य दीवान, रात 1 बजकर 20 मिनट पर होगी फूलों की वर्षा

  • आज गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व
  • 60 हजार से ज्यादा की संगत के लिए होगा अटूट लंगर, ब्लड डोनेशन कैंप के साथ जनरल हेल्थ चेकअप कैंप भी

इंदौर। सिखों के 10वें गुरु श्री गुरु गोबिंदसिंहजी का प्रकाश पर्व आज मनाया जा रहा है। श्री गुरुसिंघ सभा इंदौर के तत्वावधान में इंदौर के खालसा कॉलेज में प्रकाश पर्व के मौके पर मुख्य दीवान सजाए गए हैं। सुबह 5 बजकर 15 मिनट से सजाए गए विशेष दीवान पर मत्था टेकने के लिए संगत खालसा कॉलेज पहुंच रही है। रात 1 बजकर 20 मिनट पर फूलों की वर्षा होगी।

पहले दीवान सुबह 5 बजकर 15 मिनट से सजाए गए हैं, जो दोपहर 4 बजे तक सजेंगे। दूसरे दीवान शाम 6 बजे से रात 2 बजे तक सजेंगे। रात 1 बजकर 20 मिनट पर फूलों की वर्षा होगी। दिनभर बाहर से आए जत्थे यहां संगत को गुरु की महिमा बताएंगे और कीर्तन करेंगे। इसके लिए जत्थे भी इंदौर कल ही पहुंच चुके हंै। अमृत संचार भी होगा। खालसा कॉलेज में प्रकाश पर्व के मौके पर सजाए गए मुख्य दीवान साहेब पर मत्था टेकने के लिए हजारों की संख्या में संगत के पहुंचने का अनुमान है, जिसे देखते हुए लंगर की तैयारियां भी कल से ही जारी हंै। श्री गुरुसिंघ सभा इंदौर के पदाधिकारियों के अनुसार आने वाली संगत के वाहनों के लिए खालसा कॉलेज के साथ ही वैष्णव कॉलेज परिसर में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। कई जनप्रतिनिधि भी आज यहां मत्था टेकने के लिए पहुंचेंगे।


हर साल की तरह मेडिकल कैंप भी
सुबह से शाम तक आज यहां कई अलग-अलग तरह के मेडिकल कैंप भी लगाए जाएंगे। साथ ही ब्लड डोनेशन कैंप का भी आयोजन किया गया है। मेडिकल चेकअप के अलावा डेंटल चेकअप का भी इंतजाम समाजजनों के लिए किया गया है।

Share:

Next Post

कल इंदौर की 40 उड़ानें रहीं लेट, 4 निरस्त

Wed Jan 17 , 2024
दिल्ली में खराब मौसम के कारण बिगड़ा पूरे देश का शेड्यूल आज भी सुबह से उड़ानें लेट…. रात की बेंगलुरु उड़ान को इंडिगो ने अभी से निरस्त घोषित किया इंदौर। देश की राजधानी दिल्ली कुछ दिनों से कोहरे से घिरी हुई है। इसके कारण सबसे ज्यादा हवाई यातायात प्रभावित हो रहा है। दिल्ली ज्यादातर एयरलाइंस […]