img-fluid

MP में बड़ा हादसा, मजदूरों से भरी पिकअप की ट्रक से भीषण टक्कर, 5 लोगों की मौत, 20 घायल

June 22, 2026

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा-बैतूल नेशनल हाईवे बड़ा सड़क हादसा घटित हुआ है। पिकअप वाहन की ट्रक से जोरदार भिड़ंत हुई है। पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए हैं। पांच मजदूरों की मौत हुई है। वहीं, 20 मजदूर घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए छिंदवाड़ा जिला अस्पताल लाया गया है।

उपचार जारी है। कुछ मजदूरों को गंभीर चोट लगी है। दुर्घटना स्थल की तस्वीर काफी भयावह हैं। हादसे की खबर लगते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। जिला प्रशासन की टीम दुर्घटनाग्रस्त लोगों के राहत-बचाव कार्य में जुटी हुई है। समुचित इलाज की व्यवस्था चल रही है।


  • सिविल सर्जन सुशील दुबे का बयान
    छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के सिविल सर्जन सुशील दुबे ने पांच मौत की पुष्टि की और 20 मजदूरों को घायल बताया है। मृतकों में तीन महिला दो पुरुष हैं। एक मृतक मछेरा गांव का है। जबकि चार मृतकों के नाम की पुष्टि अभी नहीं हुई है। तीन लोगों का ऑपरेशन जारी है। एक क्रिटिकल मरिज को नागपुर रेफर किया जा रहा है।

    Share:

  • बागी सांसद इस्तीफा देकर दोबारा चुनाव लड़ें - शिवसेना (यूबीटी) विधायक आदित्य ठाकरे

    Mon Jun 22 , 2026
    मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) विधायक आदित्य ठाकरे (Shiv Sena (UBT) MLA Aaditya Thackeray) ने कहा कि बागी सांसद इस्तीफा देकर (Rebel MPs should Resign) दोबारा चुनाव लड़ें (Contest Elections Again) । शिवसेना (यूबीटी) के विधायक एवं पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने उन सांसदों पर निशाना साधा, जिन्होंने कथित तौर पर पार्टी छोड़कर दूसरी राजनीतिक राह […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved