img-fluid

इंदौर में गुमटीकरण की बड़ी साजिश, सांची पाइंट के नाम पर 46 गुमटियों की जगह नीलाम करेगा निगम

July 02, 2026

  • लोगों के घर तोडक़र सडक़ का चौड़ीकरण… अब उन पर भ्रष्ट नेता गुमटियां लगवाएंगे
  • दूध के नाम पर अनुमति लेते हैं और चाय-समोसा से लेकर सारा सामान बेचते हैं…

 

इंदौर। नगर निगम में 20 साल बाद एक बार फिर सांची की दुकान के नाम पर शहर के गुमटीकरण का बड़ा खेल शुरू करने की तैयारी की गई है। इसके तहत निगम द्वारा 46 स्थान पर सांची दूध की दुकान के नाम पर उस सडक़ की नीलामी की जाएगी, जिसे निगम ने सडक़ चौड़ीकरण के नाम पर गरीबों के घर ढहाकर मुक्त कराया। इन सडक़ों पर अब सांची दूध के नाम पर वह दुकानें खुलवाई जाएंगी, जहां समोसा, कचोरी से लेकर खान-पान के पाउच, पान-सिगरेट तक बेचे जाते हैं।

वर्ष 2000 से 2005 की अवधि में नाम के लिए कुछ सांची पॉइंट को निगम द्वारा मंजूरी दी गई थी। उस समय सांची दूध और उसके प्रोडक्ट बेचने के लिए गुमटी टाइप दुकान लगाने की अनुमति दी गई थी, लेकिन इन दुकानों पर सांची दूध के अलावा अन्य सामग्रियों की बिक्री को देखते हुए इन पर रोक लगा दी गई थी, लेकिन अब निगम के पार्षद और परिषद द्वारा अपने पट्ठों को उपकृत करने के लिए रोक हटाने की तैयारी की जा रही है। निगम के राजस्व विभाग द्वारा तैयार किया जा रहे प्रस्ताव में शहर में 46 स्थान पर सांची के प्रोडक्ट की दुकान लगाने के लिए नीलामी आयोजित करने की पहल की जा रही है।


  • राजस्व विभाग के अपर आयुक्त आकाश सिंह ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि हमने पूरे शहर में 46 ऐसे स्थान निश्चित किए हैं, जहां पर की सांची दूध का पार्लर लगाया जा सकता है। इन स्थानों को लेकर आने वाले दिनों में नीलामी की सूचना निकाली जाएगी। इसमें जो व्यक्ति सबसे ज्यादा राशि की बोली लगाएगा, उसे दुकान लगाने की अनुमति जारी की जाएगी। इसमें जो बोली लगाई जाएगी, वह राशि एकमुश्त जमा करवाना होगी। उसके बाद में नगर निगम द्वारा हर महीने का दुकान का किराया अलग से लिया जाएगा। निगम की ओर से 46 स्थान चिन्हित करने के बाद अब संबंधित जोनल कार्यालय को उस स्थान की समीक्षा करने के लिए कहा गया है।

    विधायक के बहनोई का भी आवेदन
    निगम के पास लंबी आवेदनों में इंदौर जिले के एक विधायक के बहनोई का भी आवेदन शामिल है। यह बहनोई पूर्व पार्षद भी है और उनके द्वारा देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के तक्षशिला परिसर के मुख्य द्वार के पास में सांची की दुकान लगाने की अनुमति मांगी गई है।

    मंडलोई ने लगाई थी रोक
    अभी प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रमुख सचिव के रूप में काम कर रहे नीरज मंडलोई ने यह रोक उस समय लगाई थी, जब वह इंदौर नगर निगम के आयुक्त थे। उसके बाद से लगातार नेताओं द्वारा दबाव डाला जाता रहा, लेकिन किसी भी निगम आयुक्त ने इस रोक को हटाने की कोशिश नहीं की। अब जाकर यह कोशिश इस परिषद की विदाई की बेला में शुरू होने जा रही है।

    क्यों लगाई गई थी रोक
    सांची दूध और उसके अन्य उत्पाद बेचने के नाम पर दुकान खोलने की अनुमति ली जाती है। इसके बाद में इस दुकान पर जंक फूड, बिना तला समोसा, सेंडविच, चाय, कॉफी, कुरकुरे, गोली, बिस्कुट, चॉकलेट आदि सामान बेचा जाने लगता है। गर्मी के मौसम में लस्सी और फ्रूट ज्यूस भी इन दुकानों पर बिकता है। इस तरह इन दुकानों पर सांची के उत्पाद तो नजर नहीं आते हैं, लेकिन बाकी सारे सामान बेचने का यह एक मुनाफे का ठिकाना बन जाता है।

    10 आवेदन लंबित
    इस समय नगर निगम के पास 10 ऐसे आवेदन लंबित हैं, जिसमें की संबंधित व्यक्ति द्वारा सांची प्रोडक्ट की दुकान लगाने के लिए निगम से अनुमति मांगी गई है। पूर्व से लगे हुए प्रतिबंध के कारण इन आवेदनों को निलंबित कर दिया गया है और उस पर कोई फैसला अब तक नहीं लिया गया है। आवेदन करने वाले व्यक्ति के द्वारा अपने आवेदन के साथ में जिस स्थान पर वह दुकान लगाना चाहता है, उस स्थान की जानकारी भी दी गई है।

    8 फीट चौड़ी 15 फीट लंबी सडक़ पर होगा कब्जा
    निगम द्वारा दुकान लगाने के लिए 8 फीट चौड़ी और 15 फीट लंबी जगह आवंटित की जाएगी। जाहिर है यह दुकानें फुटपाथ पर आवंटित होंगी और उससे सडक़ पर ही कब्जा होगा।

    Share:

  • शनि के नक्षत्र परिवर्तन से बदलेगा ग्रहों का समीकरण, चार राशियों के लिए आर्थिक उन्नति और सफलता के प्रबल संकेत

    Thu Jul 2 , 2026
    नई दिल्ली । वैदिक ज्योतिष (Vedic Astrology) में शनि (Saturn) के नक्षत्र परिवर्तन (Nakshatra Transit) को महत्वपूर्ण ग्रह घटनाओं में गिना जाता है। शनि का रेवती नक्षत्र (Revati Nakshatra) में प्रवेश भी इसी क्रम में एक अहम ज्योतिषीय परिवर्तन माना जा रहा है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इस गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved