img-fluid

डॉक्टर के घर डकैती की बड़ी साजिश नाकाम, हड़कंप

July 06, 2026

  • बदमाशों ने पुलिस पर हमला करने की कोशिश की, ग्वारीघाट में हथियारों से लैस बदमाशों ने मचाया जबरदस्त उत्पात

जबलपुर। ग्वारीघाट स्थित रिलायबल कॉलोनी में रविवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने निजी अस्पताल के डॉक्टर विपिन अग्रवाल के घर को निशाना बनाया। रात करीब 2 बजे 4 नकाबपोश बदमाशों ने लोहे के औजारों के साथ मुख्य द्वार पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने घर में घुसने के लिए गेट और दरवाजे पर काफी देर तक प्रहार किए। डॉक्टर विपिन अग्रवाल ने समय रहते असामान्य आवाजें सुनकर साहस का परिचय दिया और खिड़की से नीचे झांका। खतरे को भांपते हुए उन्होंने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी और चिल्लाकर कॉलोनी के निवासियों को जगा दिया। मुख्य द्वार पर लगे डिजिटल लॉक की मजबूती ने बदमाशों के मंसूबों को नाकाम कर दिया और वे घर के अंदर प्रवेश नहीं कर सके। सूचना मिलते ही ग्वारीघाट थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों का पीछा किया।


  • हाईटेक डिजिटल लॉक ने बदमाशों के मंसूबे तोड़े
    घटना के दौरान डॉक्टर अग्रवाल ने अपनी सूझबूझ से न केवल खुद को सुरक्षित रखा, बल्कि पूरी कॉलोनी को भी अलर्ट कर दिया। बदमाशों के पास लोहे के भारी औजार थे, जिनसे वे लगातार मुख्य दरवाजे को तोडऩे की कोशिश कर रहे थे। हालांकि, घर के डिजिटल सुरक्षा सिस्टम ने मजबूती दिखाई और बदमाशों को प्रवेश करने से रोक दिया। शोर सुनकर कॉलोनी के लोग भी घरों से बाहर निकल आए, जिससे नकाबपोश घबरा गए। डॉक्टर की सजगता और तकनीक के सही उपयोग से एक बड़ी वारदात होने से टल गई। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और पूरी कॉलोनी के सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की जा रही है। इस घटना के बाद रिलायबल कॉलोनी के रहवासियों में काफी दहशत है और लोग अपने घरों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

    रेल पटरी के रास्ते भागे चार नकाबपोश लुटेरे
    पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि सभी 4 बदमाश सुनियोजित तरीके से रेल पटरी के रास्ते कॉलोनी में घुसे थे। ग्वारीघाट पुलिस की टीम को घटना की सूचना मिलते ही महज 10 मिनट के भीतर घटनास्थल पर पहुंचना मददगार साबित हुआ। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने भागने का प्रयास किया और फरार होते समय उन्होंने पुलिस टीम पर हमला करने की भी कोशिश की, जिसमें कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस ने डॉक्टर विपिन अग्रवाल की लिखित शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ डकैती के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिनमें नकाबपोशों की पहचान करने का प्रयास जारी है। इलाके में पुलिस ने सघन तलाशी अभियान शुरू किया है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया है।

    फुटेज के आधार पर बदमाशों की शिनाख्त जारी
    घटना के बाद ग्वारीघाट पुलिस की टीम लगातार इलाकों की निगरानी कर रही है। आरोपियों ने चेहरे ढके हुए थे, जिससे उनकी पहचान में कुछ कठिनाई आ रही है, लेकिन पुलिस को तकनीकी साक्ष्यों से बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है। आसपास की गलियों और घरों में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं, जिनमें संदिग्धों का मूवमेंट कैद है। डॉक्टर विपिन अग्रवाल ने बताया कि डकैतों ने काफी देर तक उत्पात मचाया और मुख्य गेट पर हमले किए। फिलहाल पुलिस ने पूरे इलाके में नाकाबंदी बढ़ा दी है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। सुरक्षा के लिहाज से अब पुलिस ने रात के समय गश्त बढ़ाने का निर्णय लिया है। कॉलोनी के लोग अब अपनी सुरक्षा के लिए निजी सुरक्षा गार्ड और अतिरिक्त कैमरा लगवाने पर विचार कर रहे हैं।

    Share:

  • मानसून सत्र से पहले एक्शन में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला; टीएमसी और शिवसेना के बागियों पर लेंगे अंतिम फैसला

    Mon Jul 6 , 2026
    नई दिल्ली। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला संसद के आगामी मानसून सत्र की शुरुआत से पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) और शिवसेना (UBT) में हुई बगावत के मामलों पर बड़ा फैसला करेंगे। दोनों ही दलों ने अपने-अपने बागी सांसदों को दल-बदल विरोधी कानून के तहत अयोग्य ठहराने की मांग की है। बता दें कि संसद का मानसून […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved