img-fluid

महाराष्ट्र में बड़ा हादसा, कंटेनर से टकराया बारातियों से भरा ट्रक, 12 की मौत, 25 से ज्यादा घायल

May 18, 2026

पालघर: महाराष्ट्र (Maharashtra) के पालघर जिले में मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. बारातियों से भरे एक आयशर ट्रक की कंटेनर से जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से ज्यादा लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. घटना से इलाके में दहशत का माहौल है. शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं. पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार, हादसा पालघर जिले के धानिवरी गांव के पास हुआ. बताया जा रहा है कि लगभग 100 लोग शादी समारोह में शामिल होने के लिए आयशर ट्रक में सवार होकर जा रहे थे. इसी दौरान मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर ट्रक की सामने चल रहे कंटेनर से जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया. हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई.


  • घायल को अस्पताल में कराया गया एडमिट
    कई लोग वाहन के नीचे और अंदर फंस गए. आसपास के गांववाले सबसे पहले मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया.सभी घायलों को उपचार के लिए कासा उप-जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अस्पताल सूत्रों के अनुसार, कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें बेहतर उपचार के लिए अन्य अस्पतालों में रेफर किया जा सकता है.

    ट्रक में क्षमता से अधिक सवार थे लोग
    प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रक में क्षमता से अधिक लोग सवार थे. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि हादसा तेज रफ्तार, चालक की लापरवाही या किसी अन्य तकनीकी कारण से हुआ. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. प्रशासन ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है. इस हादसे ने एक बार फिर मालवाहक वाहनों में बड़ी संख्या में लोगों के सफर करने की गंभीर समस्या को उजागर कर दिया है.

    Share:

  • बिहार के अग्निशमन दस्ते में 80 हाईटेक गाड़ियां शामिल की गईं - मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

    Mon May 18 , 2026
    पटना । मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Chief Minister Samrat Chaudhary) ने कहा कि बिहार के अग्निशमन दस्ते में (Into Bihar’s Fire Brigade) 80 हाईटेक गाड़ियां शामिल की गईं (80 Hi-tech Vehicles Inducted) । बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अग्निशमन व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए राज्य सरकार […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved