आचंलिक

जिले में सभी बूथों पर सुनी गई पीएम रेडियो कार्यक्रम में मन की बात

  • पीएम मोदी बोले,मन की बात कार्यक्रम यह मेरे लिए आस्था और व्रत है…

सीहोर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के आव्हान पर आज मन की बात का 100वॉ एपिसोड जिले के सभी 1220 बूथों पर सुना गया। सीहोर जिला भाजपा के मीडिया प्रभारी सुशील संचेती ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया की आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का रेडियो कार्यक्रम मन की बात का 100वॉ एपिसोड भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मालवीय के नेतृत्व में रविवार को सीहोर जिले के सभी 1220 बूथों पर मन की बात का 100 वा एपिसोड सुना गया।



बूथों पर बूथ समिति के त्रिदेव, पंचपरमेश्वर, भाजपा के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता समाज के प्रबुद्धजनों तथा आम नागरिकों ने मन की बात कार्यक्रम को बड़े उत्साह के साथ सुना। भाजपा जिला मिडिया प्रभारी सुशील संचेती ने बताया की आज विदिशा सांसद रमाकांत भार्गव, जिला अध्यक्ष रवि मालवीय ने जिले के सुदूर आदिवासी ग्राम इटावा खुर्द के बूथ क्रमांक 360 पर कार्यकर्ताओ के साथ मन की बात सुनी। इछावर विधायक करणसिंह वर्मा बूथ क्रमांक 234 बोरदी कला में शामिल हुए। आष्टा विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय ने अपने गृह ग्राम कोठरी निवास पर बूथ क्रमांक 267 कोठरी बूथ समिति, मंडल अध्यक्ष के साथ मन की बात सुनी। वही आज देवास सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी ने आष्टा नपा द्वारा आयोजित हनुमान चालीसा का पाठ कार्यक्रम में शामिल होकर यहा मन की बात कार्यक्रम को सुना गया।

Share:

Next Post

पीएम मोदी की मन की बात से लोगों में आत्मविश्वास बढ़ा

Mon May 1 , 2023
जिले के जनप्रतिनिधियों के अलावा अधिकारी, कर्मचारी कार्यक्रम में मौजूद रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 100वां एपिसोड पूरा विदिशा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 100वें ऐपिसोड का सीधा प्रसारण आज रविवार को विदिशा जिले की पांचों विधानसभा में बनाए गए 1322 बूथों पर एक साथ […]