इंदौर न्यूज़ (Indore News)

दो कांग्रेस पार्षदों सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी भाजपा में शामिल

  • सेवादल के वर्तमान अध्यक्ष और महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष साक्षी डागा ने भी थामा भाजपा का दामन

इंदौर। प्रदेश की राजनीति में दलबदल का बड़ा केंद्र इंदौर रहा। कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय बम ने जहां सुबह ही भाजपा का दामन थाम लिया था, वहीं शाम को मुख्यमंत्री मोहन यादव की मौजूदगी में दो कांग्रेस पार्षद सहित कांग्रेस के सेवादल अध्यक्ष मुकेश यादव और महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष साक्षी शुक्ला डागा भी भाजपा में शामिल हो गए।

भाजपा कार्यालय पर मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ प्रदेश महामंत्री हितानंद शर्मा, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और सभी विधायक इस मौके पर मौजूद रहे। मुख्यमंत्री यादव ने के लोकसभा प्रत्याशी अक्षय बम और पिछली विधानसभा चुनाव में चार नंबर विधानसभा से प्रत्याशी रहे राजा माधवानी को भाजपा का दुपट्टा पहन कर उन्हें विधिवत भाजपा में शामिल किया।


उनके साथी कांग्रेस की पार्षद विनीत धर्मेंद्र मौर्य और शिवम यादव भी भाजपा में शामिल हुए। इनके अलावा सेवादल के नगर अध्यक्ष मुकेश यादव, महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष साक्षी शुक्ला डागा, कांग्रेस के तत्सम भारत शुक्ला मुकेश झंझोट, अनमोल यादव, मनीष सेंगर, विनीता पाठक, अश्विन शर्मा, अशोक जायसवाल, सलीम पठान सहित कई प्रमुख नेता भाजपा में शामिल हो गए। वहीं पिछले विधानसभा में आप पार्टी के प्रत्याशी रहे बिनोद त्यागी, सुनील भी भाजपा में शामिल हुए।

Share:

Next Post

आज रात 2 बजे तक महाप्रसादी ग्रहण करेंगे शहरवासी

Tue Apr 30 , 2024
श्री रणजीत हनुमान मंदिर में आज महाप्रसादी का आयोजन इंदौर। हनुमान (Hanuman) जन्मोत्सव (Birthday celebration) के मौके पर हर साल शहर के सुप्रसिद्ध पश्चिमी क्षेत्र के श्री रणजीत हनुमान (Shri Ranjit Hanuman) मंदिर में महाप्रसादी (Mahaprasad) का आयोजन किया जाता है। इस साल आज मंदिर में महाप्रसादी तैयार की जा रही है। महाआरती और 500 […]