img-fluid

दो पंखी वाले पंखे की हवा खा रहे बाजार विभाग के कर्मी

June 30, 2026

जबलपुर। नगर निगम का बाजार विभाग अपनी बदनसीबी पर रो रहा है। इस विभाग को एक अदद नया पंखा भी नसीब नहीं। एक पंखी टूटे वाले पंखे की नीचे बैठना पड़ रहा है। निगम के अपने ही बाजार विभाग के दफ्तर में दो पंखी वाला पंखा सालों से लगा हुआ है। जो अब चर्चा का विषय बन गया है।



  • यहां पर अधिकारियों, कर्मचारियों को उमस भरी गर्मी ऐसे ही बैठकर अपना काम रोज करना पड़ रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि नगर निगम में खुद प्रकाश विभाग स्थापित है और इसी विभाग से शहर में एलईडी लाइट और अन्य कार्यालय में पंखे लगवाए जाते हैं। लेकिन निगम के ही बाजार विभाग का ये हाल है। यहां कार्यरत कुछ लोगों का कहना है कि जब प्रकाश विभाग के अधिकारी को अपने ही विभाग की कोई खबर नहीं है तो आखिर पंखे-बल्ब और एलईडी कहां ले जाकर लगाए जा रहे हैं। प्रकाश विभाग कि अधिकारियों को कई बार इस समस्या के विषय में बताया गया लेकिन न पंखा बदला और न समस्या का समाधान हुआ। इस ऑफिस की छत भी जर्जर हो चुकी है। पर भी कभी किसी अधिकारी का कोई ध्यान नहीं जाता। लाइट पंखे कि मेंटेनेंस के नाम पर आखिर यह सब गोलमाल क्यों हो रहा है। यही जब ऐसी स्थिति है तो बाकी शहर के क्षेत्र की क्या बात की जाए।

    Share:

  • आय से अधिक संपत्ति मामले में डॉ. आदर्श विश्नोई के खिलाफ जांच शुरू

    Tue Jun 30 , 2026
    सीएमएचओ ने जारी किया नोटिस, शिकायतकर्ता के बयान दर्ज जबलपुर। सेडमैप आउटसोर्स घोटाले और एचपीवी वैक्सीनेशन घोटाले में लिप्त नर्सिंग होम शाखा के जिला नोडल अधिकारी और पाटन के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ आदर्श विश्नोई की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। बीते 9 जून को समाजसेवी और शिकायतकर्ता अरविन्द मिश्रा ने कलेक्टर जनसुनवाई में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved