भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

विवाहिता को प्रेम जाल में फांसा, पति से तलाक कराया और किया बलात्कार

  • आरोपी ने तीन साल तक महिला की अस्मत लूटने के बाद शादी से किया इनकार

भोपाल। ऐशबाग थाना पुलिस ने एक तलाकशुदा महिला की शिकायत पर कॉल सेंटर में कम करने वाले युवक के खिलाफ बलात्कार का प्रकरण दर्ज किया है। पीडि़ता का आरोप है कि प्रेम जाल में फांसने के बाद आरोपी ने उससे नजदीकियां बढ़ा लीं और शादी का झांसा देकर उसके साथ ज्यादती की। आरोपी के कहने पर ही उसने पति से तलाक ले लिया। करीब तीन साल तक शारीरिक शोषण करने के बाद प्रेमी ने भी शादी से मना कर दिया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ऐशबाग पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 29 वर्षीय महिला मूलत: छत्तीसगढ़ इलाके की रहने वाली है। भोपाल में वह टीटी नगर थानाक्षेत्र में रहती है। चार साल पहले महिला ने एमपी नगर के एक काल सेंटर में काम करना शुरू किया था। इस दफ्तर में अभिषेक रघुवंशी नाम का युवक भी काम करता था। साथ में काम करने के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। इसी दौरान महिला का अपने पति से विवाद भी चल रहा था। एक साल बाद 2017 में महिला ने आरोपी के बरगलाने पर पति से तलाक लिया। तलाक के बाद अभिषेक ने महिला ने करीबी बढ़ाई तथा दोनों के बीच संबंध बन गए। 17 अक्टूबर 2017 को अभिषेक ने ऑफिस के काम का बहाना बनाते हुए महिला को हाउसिंग बोर्ड स्थित अपने कमरे पर बुलाया। यहां पर उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद उसने महिला को जल्द ही शादी करने का झंासा दिया। महिला की जब भी शादी की बात कहती वह अच्छी नौकरी लग जाने के बात कहकर टाल देता था। करीब ढाई साल तक वह महिला का शारीरिक शोषण करता रहा। इस दौरान दोनों के घर वालों को भी उनके प्रेम-प्रसंग के बारे में पता चला गया। दोनो के परिजनों के बीच भी शादी को लेकर बात चलती रही। पिछले दिनों युवक ने शादी करने से मना कर दिया। महिला ने कल थाने पहुंचकर मामले की शिकायत कर दी। पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज करा आरोपी अभिषेक रघुवंशी को गिरफ्तार कर लिया है। आज उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा।

प्रेमी की प्रताडऩा से तंग आकर महिला ने की थी खुदकुशी
कोलार इलाके में दो बच्चों की मां ने अपने प्रेमी की प्रताडऩा से परेशान होकर सुसाइड किया था। वह अपने प्रेमी के साथ छिंदवाड़ा से भागकर भोपाल आई थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक 26 वर्षीय मोना परतेती छिंदवाड़ा की रहने वाली है। उसके दो बच्चे भी हैं। सितंबर महीने वह अपने पति और बच्चों को छोड़कर अपने प्रेमी राकेश यादव के साथ भागकर भोपाल आई थी, और बैरागढ़ चीचली में रह रही थी। इस मामले में छिंदवाड़ा में गुमशुगदी भी दर्ज की थी। 17 नवंबर की दोपहर महिला ने अपने प्रेमी के घर में फ ांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले को लेकर महिला के परिजनों ने अपने बयान दर्ज कराए थे। परिजनों ने महिला के प्रेमी पर उसे प्रताडि़त करने के आरोप लगाए थे। परिजनों के बयान और पुलिस के बयानों के आधार पर आरोपी प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। साथ ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया। फि लहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Share:

Next Post

एडीजे के घर चोरी के मामले में खाली हाथ पुलिस

Sat Nov 21 , 2020
संदेह के आधार पर पुराने बदमाशों से की जा रही पूछताछ भोपाल। राजधानी की पॉश कॉलोनी चार इमली में एडीजे के घर हुई लाखों की चोरी के मामले में पुलिस कोई सुराग नहीं जुटा सकी है। पुलिस इस प्रकरण के संबंध में पुराने बदमाशों से पूछताछ कर रही है। इतना ही नहीं पुलिस आसपास लगे […]