उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

न्यूजीलैंड से मैच कल..आज सुबह महाकाल दर्शन करने आए टीम इंडिया के खिलाड़ी

  • सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुंदर ने किया महाकाल का अभिषेक पूजन -ऋषभ पंत के जल्द स्वस्थ होने की कामना की

उज्जैन। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वन-डे मैच कल इंदौर में खेला जाएगा। इससे पहले आज सुबह टीम इंडिया के कई खिलाड़ी उज्जैन पहुंचे तथा महाकाल दर्शन किए। मीडिया से चर्चा में खिलाडिय़ों ने कहा कि उन्होंने भगवान महाकाल से साथी खिलाड़ी ऋषभ पंत के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। उल्लेखनीय है कि क्रिकेट मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड की टीम फिलहाल भारत में है। दोनों देशों के बीच एकदिवसीन मैच सीरिज के तीन मुकाबले होने हैं। शुरूआती दो मैच हो चुके हैं और सीरिज का तीसरा मैच कल इंदौर में खेला जाएगा। इससे पूर्व आज सुबह टीम इंडिया के खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुंदर करीब 20 से अधिक अन्य खिलाडिय़ों और स्टाफ के साथ महाकाल दर्शन करने पहुँचे।


तीनों खिलाडिय़ों तथा साथ आए लोगों ने गर्भगृह में जाकर भगवान महाकाल का अभिषेक पूजन किया और आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बात की। चर्चा में सूर्यकुमार यादव ने कहा कि महाकाल आकर उन्हें तथा टीम के अन्य सदस्यों को अच्छा लग रहा है। एक सवाल के जवाब में सूर्यकुमार ने कहा कि भगवान महाकाल से उन्होंने अपने साथी खिलाड़ी ऋषभ पंत के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया और सभी खिलाड़ी अपना कर्म कर रहे हैं। फल देना भगवान महाकाल के हाथ में है। इस दौरान टीम इंडिया के खिलाडिय़ों का महाकाल मंदिर समिति की ओर से प्रोटोकाल के अनुसार सत्कार भी किया गया।

Share:

Next Post

इंदौर में कल क्रिकेट मैच के दौरान ये रहेगी यातायात व्यवस्था

Mon Jan 23 , 2023
यातायात अधिकारियों ने की शहर की जनता से सहयोग की अपील इंदौर। कल इंदौर में आयोजित होने जा रहे भारत और न्यूजीलैंड के एक दिवसीय मैच के दौरान इंदौर यातायात पुलिस ने यातायात व्यवस्था प्लान जारी किया है। कल इंदौर में इस तरह की यातायात व्यवस्था होगी। स्टेडियम के आसपास वाहनों की पार्किंग के लिए […]