img-fluid

काशी में नहीं दिखेंगी मीट-मछली की दुकानें, बाहर शिफ्ट करने के प्रस्ताव को मंजूरी

June 07, 2026

नई दिल्ली: धर्म और आध्यात्म की नगरी काशी (Kashi) को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और उसकी धार्मिक-सांस्कृतिक पहचान के अनुरूप बनाए रखने के लिए नगर निगम ने एक बड़ा कदम उठाया है. शहर के भीतर चलने वाली मीट, मांस और मछली की दुकानों को अब चरणबद्ध तरीके से शहर की सीमा से बाहर स्थानांतरित (शिफ्ट) किया जाएगा. शनिवार को मैदागिन स्थित टाउनहाल भवन में महापौर अशोक कुमार तिवारी की अध्यक्षता में हुई नगर निगम की साधारण सभा (सदन) की बैठक में इस प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से सहमति बन गई.

6 महीने में लागू होगी योजना, 5 स्थान चिन्हित
महापौर अशोक कुमार तिवारी ने बताया कि देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक काशी आते हैं, जिसे देखते हुए अगले 6 महीनों के भीतर इस योजना को पूरी तरह लागू कर दिया जाएगा. नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने सदन को जानकारी दी कि योजना के पहले चरण के लिए शहर की बाहरी सीमा के पास 5 प्रमुख स्थानों का चयन कर लिया गया है. ये पांच इलाके हैं: रामनगर, सूजाबाद, गणेशपुर, अवलेशपुर और शिवपुर. नगर निगम का कहना है कि इन बाहरी क्षेत्रों को इस तरह चुना गया है ताकि आम जनता को खरीदारी करने में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो.

सावन में कारोबारियों को नुकसान से मिलेगी राहत
बैठक के दौरान पार्षद गुलशन अली ने इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि करीब एक साल पहले भी ऐसा ही प्रस्ताव आया था, लेकिन उस पर अमल नहीं हो सका. उन्होंने यह भी ध्यान दिलाया कि सावन के महीने में शहर के भीतर दुकानें बंद रहने के कारण इस कारोबार से जुड़े लोगों की आजीविका पर बुरा असर पड़ता है. दुकानों के शहर से बाहर सुव्यवस्थित होने पर इस समस्या का भी समाधान हो सकेगा. नगर आयुक्त ने भरोसा दिया है कि जगहों का चयन हो चुका है और जल्द ही इस फैसले को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी.

Share:

  • नेपाली समकक्ष शिशिर खनल के साथ द्विपक्षीय चर्चा की विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने

    Sun Jun 7 , 2026
    नई दिल्ली । विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर (External Affairs Minister Dr. S. Jaishankar) ने नेपाली समकक्ष शिशिर खनल के साथ (With his Nepalese counterpart Shishir Khanal) द्विपक्षीय चर्चा की (Held bilateral Discussions) । विदेश मंत्री जयशंकर ने 2015 के भूकंप के बाद पुनर्निर्माण कार्यक्रम के तहत नेपाल को 72 स्वास्थ्य सुविधाएं और 12 सांस्कृतिक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved