भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

विस चुनाव के पहले यूथ कांग्रेस का मेगा कैंपेन… कर्नाटक की तर्ज पर अब एमपी में समृद्धि कार्ड किया लांच

भोपाल। मध्यप्रदेश में आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। मिशन 2023 में राज्य की पार्टियां जुट गई है। इसी कड़ी में विधानसभा चुनाव के पहले एमपी यूथ कांग्रेस मेगा कैंपेन शुरू किया है। कर्नाटक राज्य की तर्ज पर अब एमपी में भी समृद्धि कार्ड लांच किया है। पीसीसी चीफ एवं पूर्व सीएम कमलनाथ ने इसकी लांचिंग की है। समृद्धि कार्ड के तहत 5 गारंटी मिलेंगी। कार्यकर्ता हर घर पहुंचकर फॉर्म भरवाएंगे और पोस्टर भी लगाएंगे। यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने कहा कि मध्यप्रदेश समृद्धि कार्ड के तहत घर-घर जाएंगे डोर टू डोर कैंपेन करेंगे। 5 गारंटी के बारे में लोगों को जानकारी देंगे। फस्र्ट टाइम वोटर्स को चयनित कर उनसे संवाद करेंगे। वोटर लिस्ट की खामियों को दूर करवाएंगे। फर्जी वोटर्स को हटवाने का काम किया जाएगा। इस दौरान युवाओं के सुझाव लेकर वचन पत्र में शामिल करेंगे। कांग्रेस ने 500 रुपये में गैस सिलेंडर, ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने, 100 यूनिट बिजली बिल माफ और 200 यूनिट हाफ, महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह और किसान कर्जमाफी करने का वादा किया है।

कार्यकर्ता को एप डाउनलोड कराएगी यूथ कांग्रेस
वहीं युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता एप के जरिए भी कार्यकर्ताओं को जोडऩे का काम कर रहे है। लेकिन इसमें बड़ा बदलाव किया गया है। अब कार्यकर्ताओं को एप के जरिए जोडऩे की बजाए, उसके मोबाइल में ही एप डाउनलोड कराया जाएगा। दरअसल इससे पहले भी यूथ कांग्रेस एप के जरिए कार्यकर्ता जोड़ रही थी। लेकिन नंबर वेरिफाई नहीं हो पा रहे थे। लिहाजा इस बार नया प्रयोग किया जा रहा है।


हर विधानसभा में रोज 200 घर जाएंगे युवा कांग्रेसी
उधर, शहर और ग्रामीण की हर विधानसभा में अब रोजाना 200 घर जाने का टारगेट युवा कांग्रेस पदाधिकारियों व नेताओं के दिया गया है। युवा कांग्रेसी लोगों को घर पर पहुंचकर कांग्रेस की सरकार बनने पर लागू हो वाली योजनाओं के बारे में बताएंगे और फॉर्म को भरवाएंगे। फॉर्म में कांग्रेस की 5 योजनाएं शामिल रहेंगी. जिन पर लोगों से टिक करवाया जाएगा। इसके साथ ही हर घर से एक व्यक्ति का मोबाइल नंबर भी लेंगे और घर-घर योजना का स्टीकर भी लगाएंगे। लोगों के घर पहुचंने वाले युवा कांग्रेस पदाधिकारी व नेता कांग्रेस की सरकार बनने पर लागू हो वाली योजनाओं के बारे में बताएंगे और फॉर्म को भरवाएंगे। फॉर्म में कांग्रेस की 5 योजनाएं शामिल रहेंगी जो कि 500 रुपए में गैस सिलेंडर, किसानों का कर्ज माफ, 1500 रुपए महीना हर महिला को देना, पुरानी पेंशन योजना लागू करना, 100 यूनिट तक बिजली माफ और 200 यूनिट तक बिजली बिल आधा करना है। फॉर्म नीचे की तरफ इन योजनाओं को लेकर ऑप्शन दिया गया है जिन पर लोगों से टिक करवाने के बाद नीचे वाले हिस्से को फाड़कर युवा कांग्रेसी अपने पास रख लेंगे।

हर घर देना होंगे 5 से 7 मिनट
युवा कांग्रेसियों को अपनी-अपनी विधानसभा में रोजाना 200 घर जाने का टारगेट दिया गया है। साथ ही हर घर में 5 से 7 मिनट देने और परिवार में से किसी एक व्यक्ति का नंबर लेने का भी कहा गया है। एक महीने में 4 हजार घरों तक पहुंचने का युवा कांग्रेस पदाधिकारी और नेताओं से कहा गया है। विधानसभा चुनाव होने तक 15 हजार घरों तक युवा कांग्रेसियों को पहुंचना है।

Share:

Next Post

जेपी नड्डा का 1 सप्ताह में मप्र का दूसरा दौरा... आज खरगोन में करेंगे 'मिशन 2023' को लेकर पहला रोड शो, एक लाख लोग होंगे शामिल

Fri Jun 30 , 2023
भोपाल/खरगोन। मध्य प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इसको लेकर बीजेपी की टॉप लीडरशिप यानी राष्ट्रीय नेता लगातार प्रदेश का दौरा कर रहे हैं और माहौल बना रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा फिर एमपी आ रहे हैं। खरगोन में वो मिशन 2023 को लेकर बीजेपी का पहले […]