क्राइम विदेश

मैक्सिको: गोलीबारी में भारतीय महिला समेत दो की मौत, हिमाचल की रहने वाली थी ट्रैवल ब्लॉगर

मैक्सिको। मैक्सिको के कैरेबियन तट स्थित तुलुम रिजॉर्ट में शुक्रवार को हुई गोलीबारी में एक भारतीय मूल की महिला की मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक, महिला की पहचान अंजली रेयात के रूप में की गई है, जो कैलिफोर्निया के सैन जोस में रहती थीं। जानकारी के मुताबिक, तुलुम रिजॉर्ट में ड्रग माफियाओं के बीच गोलीबारी हुई थी, जिसमें दो विदेशी पर्यटकों की मौत हुई है, इसी में अंजली भी शामिल हैं।

ट्रैवल ब्लॉगर थी अंजली 
मूल रूप से हिमाचल प्रदेश की रहने वाली अंजली कैलिफोर्निया में रह रही थीं और वह एक ट्रैवल ब्लॉगर थीं। अंजली का इंस्टाग्राम पेज भी है और उन्होंने दो दिन पहले ही तुलुम में समुद्र के किनारे की पोस्ट डाली थी।


एक जर्मन महिला की भी मौत 
इस गोलीबारी में एक जर्मन महिला जेनिफर हेनजोल्ड की भी मौत हुई है। हालांकि, वह कहां रह रही थीं, इसकी जानकारी अभी नहीं हो पाई है। इस वारदात में तीन अन्य विदेशी पर्यटक गोली लगने से घायल हुए हैं, जिनमें दो जर्मन पुरुष व एक डच महिला शामिल है। हमले के बाद जर्मन विदेश मंत्रालय की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है, जिसमें नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है। 

दो गुटों में हुई थी हिंसा 
पुलिस के मुताबिक, दो गुटों में नशीली दवाओं की बिक्री को लेकर विवाद हुआ था, जो देखते ही देखते हिंसा में बदल गया और गोलीबारी शुरू हो गई। इसी दौरान पास के रेस्टोरेंट में खाना खा रहे लोग दहशत में आए और गोलीबारी की चपेट में आने से घायल हुए, वहीं दो की मौत हो गई।

Share:

Next Post

शहर में 30, रिंग रोड पर 40 और बायपास पर रहेगी 100 की गति, दौड़ते वाहनों पर लगाया अंकुश

Sat Oct 23 , 2021
इंटरसेप्टर व्हीकल के चालान बनाने पर लोग पूछ रहे इंदौर। तेज गति (Speeding) से वाहन (Vehicles) चलाने के कारण होने वाली दुर्घटनाओं (Accidents) को रोकने के लिए पुलिस को मुख्यालय से एक इंटरसेप्टर व्हीकल (Interceptor Vehicle) मिला है। इससे पुलिस ने चालान भी बनाना शुरू कर दिया है, लेकिन पकड़े जा रहे लोगों को पता […]