भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

राजधानी से नाबालिग किशोरी का अपहरण, औरंगाबाद में बलात्कार

  • मोहल्ले के युवक ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु की

भोपाल। मंत्रालय के पास की एक बस्ती में रहने वाली नाबालिग को बस्ती में ही रहने एक युवक ने अगवा कर लिया। वह उसे औरंगाबाद लेकर गया, यहां पर उसने शादी का झांसा देते हुए किशोरी के साथ शारीरिक संबंध बनाए। कुछ दिनों पहले दोनों जब भोपाल वापस आए तो पुलिस ने किशोरी को दस्तायाब कर आरोपी को हिरासत में लिया। युवक के खिलाफ अगवा कर बलात्कार का प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय किशोरी अरेरा हिल्स इलाके की एक बस्ती में रहती है। उसने नवमी कक्षा तक पढ़ाई की है। तीन साल से वह विशाल गोड़े नाम के युवक को जानती थी। करीब डेढ़ साल पहले उनकी यह जान-पहचान प्रेम-प्रसंग में बदल गई। इसी दौरान विशाल ने नाबालिग को शादी करने का झांसा दिया। करीब एक महीन पहले नाबालिग अचानक ही घर से गायब हो गई।



परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना के बाद से ही विशाल भी गायब था इसलिए परिजनों ने उस पर ही किशोरी को अगवा करने की शंका जताई थी। इसी गत दिवस पुलिस को सूचना मिली कि किशोरी व विशाल को भोपाल रेलवे स्टेशन के पास देखा गया है। परिजन व पुलिस मौके पर पहुंचे तथा तलाश करने के बाद किशोरी को दस्तयाब कर लिया। इस दौरान विशाल वहां से भाग निकला जिसे पुलिस ने बाद में घेराबंदी कर दबोच लिया। किशोरी ने पुलिस को बताा कि अप्रैल के पहले ह ते में विशाल उसे अगवा कर अपने साथ औरंगाबाद ले गया था। यहां पर उसने जल्द ही शादी करने का झांसा देकर किशोरी के साथ शारीरिक संबंध बनाए। विशाल वहां पर रहकर मजदूरी करने लगा था इसके बाद भी जब खर्च चलाना मुश्किल हो गया तो चार दिन पहले वह किशोरी को लेकर भोपाल आ गया। यहां पर वह किशोरी के साथ तीन दिन रुकने के बाद वापस औरंगाबाद जाने की फिराक में था इसी दौरान परिजनों को इसका पता चल गया तथा वे वहां पर पहुंच गए। किशोरी के बयान होने के बाद पुलिस ने विशाल के खिलाफ अगवा कर बलात्कार करने का मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

Share:

Next Post

20 आर्किटेक्ट के लाइसेंस किए निरस्त, एक पर एफआईआर

Sat May 13 , 2023
वित्तीय गड़बड़ी को लेकर नगर निगम की कार्रवाई भोपाल। नगर निगम भोपाल ने 20 वास्तुविदों के अनुज्ञा निरस्त कर दिया हैं। वहीं, एक पर एफआईआर भी दर्ज कराई है। इन पर ग्रीन बेल्ट और अवैध कॉलोनियों में अनुमतियां जारी करने के साथ ही निर्धारित शुल्क में हेराफेरी कर निगम को आर्थिक नुकसान पहुंंचाने का आरोप […]