देश

चमत्कार, 15 मिनट तक वाशिंग मशीन में वॉश होता रहा बच्चा, बच गई जान

नई दिल्‍ली (New Delhi)। कहावत (Proverb) है कि जाको मारे साइयां, मार सके ना कोई, यही कहावत दिल्‍ली में देखने को मिली है, जहां एक डेढ़ साल का बच्‍चा वॉशिंग मशीन (Washing machine) में गिर गया। करीब 15 मिनट तक उसमें वॉश होता रहा, हालांकि, परिजनों को जैसे ही इस बात की भनक लगी, उन्होंने वाशिंग मशीन  (Washing machine)  को तत्काल बंद किया, किन्‍तु तबतक बच्चे की हालत बिगड़ चुकी थी। परिजनों ने उसे आनन-फानन में तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे बचा लिया। अब बच्चे के माता-पिता इसे एक चमत्कार मान रहे हैं।

वहीं वसंत कुंज स्थित Fortis Hospital के चिकित्सकों का कहना है कि 12 दिनों तक अस्पताल में रहने के बाद बच्चे को सही-सलामत उसके घर भेज दिया गया है। इलाज के बाद से बच्चा सामान्य व्यवहार कर रहा है और चलने-फिरने में भी वो सामान्य है। वहीं बच्चे की मां ने कहा उनका बेटा टॉप लोडिंग वॉशिंग मशीन के अंदर पड़े शॉप वाटर में करीब 15 मिनट तक रहा था। मशीन की लीड खुली हुई थी। महिला कमरे से बाहर गई थीं और जब वो वापस लौटीं तब उनका बेटा कमरे में नहीं था। आशंका है कि बच्चा एक कुर्सी पर चढ़ गया था औऱ फिर वॉशिंग मशीन में गिर गया था। डॉक्टर नागपाल ने कहा कि हो सकता है कि 15 मिनट से थोड़ा कम समय तक वो वॉशिंग मशीन में रहा हो वरना वो शायद जिंदा नहीं रहता। हालांकि, इसके बावजूद बच्चे का जिंदा बच जाना किसी चमत्कार से कम नहीं।



Paediatrics विभाग के कंसल्टेन्ट डॉक्टर हिमांशी जोशी ने कहा, अस्पताल में बच्चे को बेहद ही नाजुक हालत में लाया गया था। शॉप वाटर की वजह से उसने शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। उसे केमिकल निमोनिया हो गया था। उसके फेफड़ों में समस्या आ गई थी और सांस लेने की तकलीफ थी। केमिकल की वजह से फेफड़े चॉक हो गए थे। उसे बैक्टेरियल निमोनिया भी हुआ था। बाद में उसे आंत का इन्फेक्शन भी हुआ था।

बच्चे को तुरंत जरूरी एंटीबायोटिक और आईवी फ्लूड सपोर्ट दिया गया। जिसके बाद धीरे-धीरे उसकी हालत में सुधार होने लगा। धीरे-धीरे वो अपनी मां को पहचानने लगा और फिर उसे वेंटिलेटर से हटाया गया। बच्चे को जनरल वार्ड में शिफ्ट करने से पहले सात दिनों तक आईसीयू में रखा गया। बच्चे के ब्रेन का सीटी स्कैन भी किया गया था। लेकिन उसके ब्रेन में किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा था।

Share:

Next Post

Anushka Shetty की जिंदगी में प्यार ने दी दस्तक, इस इंडियन क्रिकेटर पर आया अभिनेत्री का दिल

Wed Feb 15 , 2023
डेस्क। साउथ की खूबसूरत अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी इन दिनों एक बार फिर चर्चा में हैं। इस चर्चा का कारण है अभिनेत्री के दिल की बात। दरअसल, अब अनुष्का शेट्टी ने अपने प्यार का खुलासा कर दिया है। अनुष्का शेट्टी ने बताया है कि वह किससे प्यार करती हैं। अगर आप लोग सोच रहे हैं कि […]