भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

विवाहिता से दुराचार… मैकेनिक ने तीन साल तक इज्जत को किया तार-तार

  • रातीबढ़ पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की, आरोपी फरार

भोपाल। रातीबड़ इलाके के एक फार्महाउस में काम करने वाली महिला के साथ मैकेनिक ने रेप किया। इसके बाद जान से मारने व बदनाम करने की धमकी देकर वह तीन साल तक महिला का शारीरिक शोषण करता रहा। महिला ने अपना घर बदला तो आरोपी वहां भी जाने लगा। परेशान होकर महिला ने मामले की शिकायत निशातपुरा थाने में कर दी। निशातपुरा पुलिस ने जीरो पर कायमी करने के बाद डायरी रातीबड़ थाने भेज दी। पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 37 साल की महिला पूर्व में रातीबड़ थानाक्षेत्र के एक फार्महाउस में काम करती थी। करीब चार साल पहले उसकी पहचान उस्मान नाम के मैकेनिक से हुई थी। महिला को जब भी किसी मदद की जरूरत होती थी तो उस्मान उसकी मदद कर देता था। इसी मदद के बहाने महिला से उसने मिलना-जुलना शुरू कर दिया। दिसंबर 2018 में एक दिन उस्मान फार्म हाउस पर पहुंच गया। इस समय महिला यहां पर अकेली थी। सूनेपन का फायदा उठा कर उस्मान ने महिला के साथ रेप किया। ज्यादती करने के बाद उसने बदनाम करने की धमकी देकर महिला को चुप करा दिया। महिला के चुप होने को उसने महिला की कमजोरी समझा तथा वह उसका शारीरिक शोषण करने लगा। कुछ महीनों बाद ही महिला परिवार के साथ रहने के लिए निशातपुरा इलाके में चली गई। उस्मान पीछा करते हुए यहां भी पहुंच गया। तथा शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने लगा। परेशान होकर महिला ने मामले की शिकायत निशातपुरा थाने में कर दी। चूंकि महिला के साथ पहली बार ज्यादती रातीबड़ इलाके में ुहुई थी इसलिए निशातपुरा पुलिस ने डायरी रातीबड़ थाने भेज दी। रातीबड़ पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share:

Next Post

पूर्व पार्षद के खिलाफ फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट करने वाले पर केस दर्ज

Thu Mar 3 , 2022
मां की कब्र के आस पास लगी नेट हटाने से नाराज था आरोपी भोपाल। जहांगीराबाद पुलिस ने पूर्व पार्षद और झदा कब्रिस्तान के अध्यक्ष रेहान गोल्डन की शिकायत पर उनके खिलाफ फेसबुक पर अभद्र और भड़काऊ पोस्ट अपलोड करने वाले के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी ने झदा कब्रिस्तान में स्थित अपनी मां की […]